अयोध्या : 2 युवतियों ने युवक की जमकर पिटाई..

Spread the love

अयोध्या के अमानीगंज इलाके में गुरुद्वारे के सामने उस समय अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया जब बाइक से मामूली टक्कर होने के बाद दो युवतियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी।जिसका विडियो वायरल हो रहा है।इस विडियो में दो युवतिया एक युवक को पिटाई कर रही हैं।पिटाई में युवक लगातार उनसे माफी मांगता रहा लेकिन उसकी पिटाई करती रहीं। आरोप है कि युवतियों द्वारा आए दिन लोगों की पिटाई की जा रही है जिससे इलाके के युवकों में दहशत फैली हुई है।आपको बता दें कि बुधवार को गुरुद्वारा अमानीगंज के पास बाइक की मामूली टक्कर के बाद युवतियों ने एक युवक की करीब 10 मिनट तक पिटाई कर दी।आसपास खड़े होकर देख रहे लोगों को भी इन युवतियों द्वारा गाली दी गई। बवाल बढ़ते देख लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस वहां पहुंची तो वह भी युवतियों को रोकने का साहस नहीं कर सकी।

दरसअल दिलचस्प बात यहां है कि मारपीट के बाद युवतियां अपनी बाइक से फरार हो गई और पुलिस देखती रह गई। इस घटना को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है। क्षेत्र के निवासी युवा गुरमीत ने बताया कि रोकने के बावजूद युवतियों ने युवक की जमकर पिटाई की।मोहल्ले के रहने वाले गुरमीत का बताया कि यदि युवक ने कोई गलती थी तो उसकी शिकायत पुलिस में की जानी चाहिए थी। जबकि युवतियों ने बेवजह उसे जमकर पीटा और भद्दी भद्दी गालियां दी। रघुनाथ शुक्ला ने बताया कि युवतियों द्वारा आए दिन बेवजह युवकों को पीटने की जानकारी सामने आ रही है ,जो बहुत ही गलत है। पुलिस को उन को चिन्हित करके कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी। अगर किसी के साथ कोई घटना होती है तो उसे पुलिस में सूचना देनी चाहिए न कि बेवजह पिटाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवतियों ने आसपास खड़े लोगों को भी भद्दी भद्दी गालियां दी और उनका व्यवहार पूरी तरह असामाजिक है।अयोध्या पुलिस के मुताबिक इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई होगी.

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले की CBI जांच नहीं होगी, HC ने कहा- याचिका सुनवाई योग्य नहीं

Spread the love
  • Related Posts

    एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कमान पूरी तरह से चंपत राय के हाथों में थी। जैसा वह चाहते थे, वही होता था, लेकिन एसआईटी जांच में उनका…


    Spread the love

    लखनऊ: अग्निकांड वाली अवैध बिल्डिंग होगी ध्वस्त, आदेश हुआ जारी, 15 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the loveअलीगंज स्थित जिस बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की जान गई थी, उसको ध्वस्त किया जाएगा। इसका आदेश शुक्रवार को एलडीए के विहित प्राधिकारी कोर्ट ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *