अपडेट – अयोध्या : फायरिंग के दौरान एक युवक की मौत.

Spread the love

फायरिंग के दौरान एक युवक की मौत का मामला। लखनऊ जोन के डीजी स्पेशल डा. एसएन साबत ने दी जानकारी, कहा *दुर्गा पूजा पंडाल नहीं बल्कि घर के बाहर परिवार संग बैठे युवक पर हमलावरों ने की थी फायरिंग। जागरण अथवा दुर्गा पूजा पंडाल से घटना का कोई भी नहीं है सरोकार।* फायरिंग के चलते मंजीत यादव नामक एक युवक की हुई है मौत। एक बच्ची व उसकी मां भी हुई है फायरिंग के दौरान घायल जिनका चल रहा है उपचार। पुलिस विभाग की टीमों को किया गया है अलर्ट। एक युवक की गिरफ्तारी भी हुई है और मौके वारदात से छोड़ भागे हमलावरों के वाहनों की शिनाख्त कर की जा रही है कार्यवाही। एसओजी टीम और डॉग स्क्वायड के अलावा पर्याप्त पुलिस बल के साथ अयोध्या के एसएसपी शैलेश पाण्डेय भी हैं घटनास्थल पर मौजूद। बहुत जल्द ही पूरे मामले का किया जाएगा अनावरण दोषियों की होगी गिरफ्तारी। प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ हो रहा प्रतीत। कोतवाली नगर क्षेत्र के कोरखाना नील गोदाम के पास रात करीब 10:15 बजे हुई थी फायरिंग की वारदात। मामले में छींटाकशी से उपजे विवाद का मामला प्रकाश में आ रहा है। मुख्य आरोपी सुधाकर होमगार्ड विभाग में बीईओ पद पर तैनात होना बताया जा रहा है। घटना के समय पहुंची चार से पांच गाड़ियों को नाराज स्थानीयों ने तोड़ा। सभी गाड़ियों को पुलिस ने लिया कस्टडी में। कल देर रात से पुलिस आरोपियों की तलाश में करीब आधा दर्जन से अधिक जगहों पर दे चुकी है दबिश।

और पढ़े  हैवानियत- मुजफ्फरनगर में परेशान 23 साल की बहू ने 67 वर्ष के ससुर का प्राइवेट पार्ट काटा

Spread the love
  • Related Posts

    26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा में वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं…


    Spread the love

    सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *