पत्रकारों के परिजनों को जल्द मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ – नवनीत सहगल।

नवनिर्वाचित मान्यता समिति के पदाधिकारियों को मिले प्रमाण-पत्र, सबने दिवंगत साथियों को याद किया।

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं पत्रकारों के हितों के लिए चिंतित रहते हैं। पत्रकारों को शीघ्र ही आयुष्मान योजना का लाभ दे दिया जाएगा।उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्रकारो के आवास के लिए सरकार नि:शुल्क जमीन चिन्हित कर रही है।निर्माण की लागत पत्रकारों को स्वयं वहन करना होगा। इससे पत्रकारों के आवास की समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के पेंशन योजना पर भी गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण में दिवंगत हुए पत्रकारों के परिजनों को 10 -10 लाख रुपये की आर्थिक मदद पत्रकार साथियों के प्रयास और सरकार की संवेदनशीलता का परिणाम है। एसीएस श्री सहगल ऐनेक्सी मीडिया सेन्टर में उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ‘प्रमाण पत्र वितरण’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे बोल रहे थे। उन्होने कहा कि सौहार्द पूर्ण वातावरण में बेहतर कार्य होते हैं।
इससे पूर्व उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यताप्राप्त संवाददाता समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमन्त तिवारी ने पत्रकारों की पेंशन, आवास और पीजीआई मे पत्रकारो के परिजनों को भी इलाज की सुविधा दिए जाने की मांग रखी। नवनिर्वाचित समिति के सचिव शिवशरण सिंह ने श्री तिवारी की मांगो का समर्थन करते हुए कहा कि अन्य राज्यों में पेंशन योजना लागू है। यूपी सरकार भी यहां के पत्रकारों के लिए शीघ्र इसका ऐलान करे।उन्होंने कार्यक्रम में आए सूचना विभाग के अफसरों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।निर्वाचन के लिए गठित समिति के मुख्य चुनाव अधिकारी रहे शरत प्रधान ने कहा कि सूचना विभाग के अधिकारियों के सहयोग से मतदान शांतिपूर्ण और सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।इसके लिए उन्होने सबका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एसीएस श्री सहगल और सूचना निदेशक शिशिर एवं अपर निदेशक अंशुमान त्रिपाठी ने उ.प्र.मान्यता प्राप्त सवांददाता समिति के अध्यछ हेमंत तिवारी,सचिव शिवसरन सिंह,उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, जफर इरशाद,आकाश शेखर शर्मा, संयुक्त सचिव विजय कुमार त्रिपाठी,सुरेश यादव,कोषाध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी,कार्यकारिणी सदस्य रितेश सिंह,दिलीप सिन्हा,राघवेंद्र त्रिपाठी, अंशुमान शुक्ला, रेनु निगम,मो.जुबैर अहमद,प्रेम शंकर अवस्थी,अफ़रोज़ रिज़वी,धीरेंद्र बहादुर श्रीवास्तव,पी. पी. सिंह,रामकृष्ण बाजपेई, राघवेंद्र सिंह को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण में दिवंगत हुए पत्रकारों को दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया, वहीं सुचना निदेशक ने कहा कि सूचना विभाग के लिए सभी पत्रकार एक समान
उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण- पत्र वितरण कार्यक्रम मे बोलते हुये सूचना निदेशक शिशिर ने कहा कि सूचना विभाग के लिए सभी पत्रकार एक समान हैं। सभी पत्रकारों को समान भाव से देखा जाता है। सूचना विभाग पत्रकारों की समस्याओ के समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है।

और पढ़े  UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…