जुबीन गर्ग: सुबह 4 बजे से जुबीन गर्ग के घर के बाहर लगा फैंस का जमावड़ा, केक काटकर फैंस ने मनाई सिंगर की बर्थ एनिवर्सरी

Spread the love

 

 

समिया सिंगर जुबीन गर्ग का 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से असम समेत पूरा देश सदमे में था। उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ 31 अक्तूबर को रिलीज हुई। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया। आज 18 नवंबर को जुबीन गर्ग की 52वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनके फैंस रात में ही उनका जन्मदिन मनाने उनके घर के पास पहुंचे।

 

जुबीन की बर्थ एनिवर्सरी मनाने घर पहुंचे फैंस
आज गायक जुबीन गर्ग की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके फैंस उनके घर के बाहर उनका जन्मदिन मनाने पहुंचे। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि एक महिला ने वहां मौजूद लोगों को केक बांटा। घर के अंदर जुबीन गर्ग के परिवार के लोग नजर आए।

 

जुबीन की तस्वीर पर लगाया केक
एक दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस ने केक काटा और खुशी में जुबीन गर्ग की तस्वीर पर उसे लगाया। कई फैंस ने जुबीन गर्ग को ‘हैप्पी बर्थडे’ कहा।
जुबीन को लेकर फैन दुखी
जुबीन गर्ग का जन्मदिन मनाने उनके घर के पास पहुंची एक फैन काव्या ने एएनआई से कहा ‘यह अंधकार है। जबसे उनका निधन हुआ है तब से कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है। आज उनका जन्मदिन है। आज हर कोई उनका गाना गा रहा है और उन्हें देखना चाहता है। यह दुख हमेशा हमारे दिल में रहेगा।’

Spread the love
और पढ़े  Israel-Iran War-: इस्राइली सेना का तेहरान में भयानक विस्फोट...मारे गए ईरान के वरिष्ठ नेता
  • Related Posts

    डॉलर के मुकाबले रुपया निचले स्तर पर, शेयर बाजार में भी गिरावट,69 पैसे टूटकर 92.18 पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से निवेशकों का भरोसा टूटता दिखा। इसके चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया…


    Spread the love

    आज देश भर में रंगोत्सव होली की धूम,शहर-शहर उड़ रहा गुलाल, जमकर मनाया जा रहा जश्न

    Spread the love

    Spread the loveआज देशभर में रंगों का त्योहार होली खुशी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह होते ही शहर-शहर रंग और गुलाल से सराबोर नजर आ रहे…


    Spread the love