जिम्बाब्वे vs अफगानिस्तान: जिम्बाब्वे की अफगानिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, टेस्ट मैच में पारी और 76 रन से रौंदा, एवंस-रिचर्ड चमके

Spread the love

 

जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को हरारे के स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर एकतरफा अंदाज में हराते हुए इतिहास रच दिया। इकलौते टेस्ट मुकाबले में मेजबानों ने अफगानिस्तान को पारी और 73 रन से मात दी। इस जीत के हीरो रहे बेन करन, जिन्होंने शानदार शतक जमाकर टीम की नींव रखी, जबकि गेंदबाजी में ब्रैड एवंस और रिचर्ड नगारवा ने अफगान बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी।

 

पहली पारी में 127 पर ऑलआउट हुई अफगानिस्तान की टीम
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम की पारी 33 ओवर भी नहीं टिक सकी। पूरी टीम महज़ 127 रन पर ढेर हो गई। रहमानुल्लाह गुरबाज (37) और अब्दुल मलिक (30) ही कुछ संघर्ष कर पाए, बाकी बल्लेबाज जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सके। ब्रैड एवंस ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि ब्लेसिंग मुजरबानी ने तीन विकेट लेकर उनका शानदार साथ दिया।

 

बेन करन का शतक, रजा और एवंस का योगदान
जवाब में जिम्बाब्वे की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही, लेकिन इसके बाद बेन करन ने बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने निक वेल्श (49) और फिर सिकंदर रजा (65) के साथ अहम साझेदारियां करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। करन ने शानदार 121 रन की पारी खेली, जबकि अंत में ब्रैड एवंस ने भी 35 रन जोड़कर टीम का स्कोर 359 रन तक पहुंचाया। अफगानिस्तान की ओर से जिया-उर-रहमान ने 7 विकेट हासिल किए, लेकिन बाकी गेंदबाज प्रभावी साबित नहीं हो सके।

दूसरी पारी में भी अफगान बल्लेबाज नाकाम
पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। इब्राहिम जादरान (42) और बाहिर शाह (32) ने थोड़ी कोशिश जरूर की, लेकिन बाकी खिलाड़ी रन बनाने के लिए जूझते रहे। पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई, और जिम्बाब्वे को मिली पारी व 73 रन की ऐतिहासिक जीत। इस बार रिचर्ड नगारवा ने अपनी धारदार गेंदबाजी से पांच विकेट झटके, जबकि मुजरबानी ने फिर तीन विकेट लेकर अफगानिस्तान को दोहरी मार दी।


Spread the love
  • Related Posts

    सनराइजर्स हैदराबाद / मुंबई इंडियंस- हैदराबाद ने हासिल किया आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा लक्ष्य, छठी हार के साथ मुंबई नौवें स्थान पर

    Spread the love

    Spread the loveसनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…


    Spread the love

    सनराइजर्स हैदराबाद Vs दिल्ली कैपिटल्स- अभिषेक शर्मा ने आईपीएल इतिहास का पांचवां सर्वोच्च स्कोर बनाया, टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान

    Spread the love

    Spread the loveअभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान बना लिया है। अभिषेक ने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी…


    Spread the love