हल्द्वानी:- डिग्री कॉलेज से कुल्यालपुरा चौराहे तक रहेगा जीरो जोन

 पुलिस ने छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर शनिवार को रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। नैनीताल रोड के साथ ही पर्वतीय व मैदानी रूट से आने-जाने वाले वाहनों को सुबह नौ बजे से मतगणना समाप्ति तक डायवर्ट किया जाएगा। आवश्यक सेवा वाले वाहन भी प्रतिबंधित नैनीताल रोड क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। वाहनों को बाईपास मार्गाें से निकाला जाएगा। डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए सरस्वती रेस्टोरेंट से महारानी होटल और कलावती तिराहा (अटल रोड) से कुल्यालपुरा चौराहा तक का क्षेत्र वाहनों के लिए जीरो जोन रहेगा। केवल चुनाव से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी के वाहन आवागमन कर सकेंगे।

डायवर्जन के दौरान तिकोनिया से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहन भोटिया पड़ाव चौकी के सामने से डायवर्ट होकर रोड के दाहिने भाग से होकर जाएंगे। काठगोदाम की ओर से आने वाले वाहन अपनी लाइन में चलते रहेंगे। महिला डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के दौरान अटल रोड (नवाबी रोड) से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले वाहन कलावती चौराहा से डायवर्ट होकर नगर निगम रोड व नहर कवरिंग रोड होते हुए पानी की टंकी से दोनहरिया होते हुए पनचक्की से चलेंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: 5अक्तूबर से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…