ऋषिकेश- खारा स्त्रोत में युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर बदरीनाथ हाईवे किया जाम

Spread the love

 

खारा स्रोत में अंग्रेजी शराब के ठेके के पास देर रात करीब 10:00 बजे शीशम झड़ी के एक युवक ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक को धारदार हथियार से मार डाला। आरोपी को थाना मुनि की रेती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं थाना पुलिस ने मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स के मोर्चरी में भेज दिया है।

 

वहीं, सुबह गुस्साए स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने बदरीनाथ राजमार्ग स्थित खारा स्रोत पर जाम लगा दिया। अंग्रेजी शराब के पास हुई इस घटना से स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश फैल गया। लोक राय वार्ड सुबह अंग्रेजी शराब के सामने एकत्रित हो गए इस दौरान लोगों ने शराब का ठेका बंद करने की मांग की। परिजन राजमार्ग पर बैठ गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजलवान ने भी अंग्रेजी शराब के आसपास संचालित ठेली खोखों को हटाने के निर्देश दिए। मौके पर थाना मुनि की रेती पुलिस मौजूद रही, लेकिन परिजन नहीं माने।

मुनि की रहती अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि शीशम झड़ी निवासी अक्षय ठाकुर और डॉगी पट्टी मटियाल गांव निवासी राजेंद्र कंडारी के बीच देर रात अंग्रेजी शराब के ठेका के सामने विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा की अक्षय ठाकुर ने अजेंद्र कंडारी पर धारदार हथियार से 10 से 15 वार कर दिए। इस हमले से युवक मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को इसकी सूचना दी मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस इस और छानबीन  में जुटी हुई है।

Spread the love
और पढ़े  रुद्रपुर: एलपीजी- LPG सिलिंडर के लिए बेकाबू हुई भीड़, पुलिस-पीएसी ने संभाली कमान
  • Related Posts

    अर्थ ऑवर- उत्तराखंड में आज रात एक घंटे तक बंद रहेंगी लाइटें और विद्युत उपकरण, आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बुझेंगी गैर-जरूरी लाइटें

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेशभर में आज रात को एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इस दौरान सभी लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखा जाएगा। इसे लेकर उत्तराखंड शासन ने शनिवार…


    Spread the love

    डोनाल्ड ट्रंप: होर्मुज को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ कहकर चर्चा में अमेरिकी राष्ट्रपति

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ…


    Spread the love