योगी का जन्मदिन: प्रधानमंत्री मोदी ने दी मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन पर बधाई, बोले- आपने यूपी के विकास के लिए अथक प्रयास किया

Spread the love

 

 

5 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और उत्तर प्रदेश सरकार के शीर्ष पदाधिकारियों समेत पूरे देश से शुभकामनाओं का तांता लग गया। सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ, लोकप्रिय मुख्यमंत्री और हिंदू ह्रदय सम्राट जैसे ट्रेंड्स दिनभर छाए रहे।

इन हैशटैग के माध्यम से सोशल मीडिया यूजर्स ने मुख्यमंत्री को देश का सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री करार देते हुए सार्वजनिक जीवन में अनुशासन, सेवा और विकास का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सभी का शुभकामनाओं के लिए आभार जताते हुए उत्तर प्रदेश के निरंतर विकास का अपना संकल्प दोहराया।

 

प्रधानमंत्री ने दी शुभकामना 
पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में यूपी के विकास के लिए अथक काम किया है, जिससे राज्य के लोगों की जीवन गुणवत्ता में सुधार हुआ है। उन्हें लंबी और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं।”

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा, “मन को आत्मीयता, प्रेरणा और ऊर्जा से अभिसिंचित करती मंगलमयी शुभकामनाओं के लिए आपका हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी! आपकी शुभेच्छाएं अक्षय ऊर्जा का स्रोत हैं और 25 करोड़ प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के संकल्प की पूर्ति हेतु अथाह शक्ति प्रदान करती हैं। नेशन फर्स्ट की भावना से दीप्त आपके यशस्वी मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना की सिद्धि के पथ पर उत्तर प्रदेश अविराम गतिशील है।”

 

और पढ़े  एक दुल्हन को लेने आ गए दो दूल्हे- बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला

Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी ने श्रमिकों का समर्थन किया,बोले- यही है विकसित भारत का सच, जानें और क्या..

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे…


    Spread the love

    नोएडा में आक्रोशित कर्मचारियों ने किया पथराव,सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा…


    Spread the love