उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दोबारा पूर्ण बहुमत से सरकार बनने के बाद अयोध्या के विकास कार्यों में पंख लग गया है।इसी कड़ी में अयोध्या के विकास में एक नया आयाम जुड़ गया है। गुप्तार घाट से नया घाट तक सरयू नदी के किनारे अब नया बंधा बनाया जाएगा। बंधे के ऊपर 6 मीटर चौड़ी सड़क भी तैयार कराई जाएगी। गौरतलब है करीब 9 महीने के अंदर गुप्तार घाट नया घाट से जुड़ जाएगा। गुप्तार घाट से नया घाट तक बनने वाले बांध और 6 मीटर चौड़ी सड़क की लागत 39 करोड़ रुपए की है। करीब 9 किलोमीटर का ये बंधा और उस पर बनने वाली सड़क का आज जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।वही निरीक्षण के दौरान डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि अयोध्या की ऐतिहासिकता और महत्ता को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विकास के कार्य को तेजी के साथ कराया जा रहा है और आने वाले समय में अयोध्या एक नए लुक में नजर आएगी।
योगी सरकार 2.0 : राज्य में पूर्ण बहुमत से सरकार बनने के बाद विकास कार्यों में आई तेजी।।
