योगी सरकार 2.0 : राज्य में पूर्ण बहुमत से सरकार बनने के बाद विकास कार्यों में आई तेजी।।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दोबारा पूर्ण बहुमत से सरकार बनने के बाद अयोध्या के विकास कार्यों में पंख लग गया है।इसी कड़ी में अयोध्या के विकास में एक नया आयाम जुड़ गया है। गुप्तार घाट से नया घाट तक सरयू नदी के किनारे अब नया बंधा बनाया जाएगा। बंधे के ऊपर 6 मीटर चौड़ी सड़क भी तैयार कराई जाएगी। गौरतलब है करीब 9 महीने के अंदर गुप्तार घाट नया घाट से जुड़ जाएगा। गुप्तार घाट से नया घाट तक बनने वाले बांध और 6 मीटर चौड़ी सड़क की लागत 39 करोड़ रुपए की है। करीब 9 किलोमीटर का ये  बंधा और उस पर बनने वाली सड़क का आज जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।वही निरीक्षण के दौरान डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि अयोध्या की ऐतिहासिकता और महत्ता को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विकास के कार्य को तेजी के साथ कराया जा रहा है और आने वाले समय में अयोध्या एक नए लुक में नजर आएगी।

और पढ़े  UP विधान परिषद चुनाव: प्रदर्शन दोहराने के बाद गहरी चिंता में भाजपा, यहां सपा की मजबूती बरकार
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…