योगी सरकार ने बढ़ाए मदद के हाथ- हरीश राणा के पिता से मिला प्रशासन, दी इतनी आर्थिक मदद, किया ये  वादा

Spread the love

 

 

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर गाजियाबाद जिला प्रशासन हरीश राणा के परिवार की मदद के लिए आगे आया है। बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़, नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक व गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल राजनगर एक्सटेंशन स्थित हरीश राणा के घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की।

 

ढाई लाख की दी मदद
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से परिवार को तत्काल ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री विवेक राहत कोष से भी आगे मदद दी जाएगी। परिवार की आजीविका को ध्यान में रखते हुए उन्हें रोजगार के लिए एक दुकान आवंटित करने की भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दरअसल, इस पूरे मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया था। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन को परिवार की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए।

सीमित आय में बेटे के लिए किया संघर्ष
अशोक राणा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 1989 से 2021 तक दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट स्थित एक होटल में नौकरी की। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सीमित पेंशन मिलती है। बताया गया कि पेंशन से गुजारा मुश्किल होने के कारण वह खाद्य सामग्री बनाकर बेचते हैं और उसी आय से परिवार का खर्च व बेटे हरीश के इलाज का खर्च उठाते रहे। मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने उन्हें स्वरोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।


Spread the love
और पढ़े  इंडिगो- विमान में आई तकनीकी खराबी, एक घंटा देरी से भरी उड़ान, फंसे रहे डिप्टी CM
  • Related Posts

    इच्छामृत्यु- असहनीय पीड़ा से बदली मां की प्रार्थना, बेटे के लिए की मुक्ति की कामना

    Spread the love

    Spread the loveकभी-कभी जिंदगी ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है, जहां हर फैसला दिल तोड़ देने वाला होता है। 32 वर्षीय हरीश राणा के माता-पिता अशोक राणा और…


    Spread the love

    समन्वय बैठक में प्रभारी मंत्री, DM-एसएसपी के साथ बैठेंगे BJP जिलाध्यक्ष भी

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में शासन, प्रशासन और भाजपा संगठन के बीच बेहतर समन्वय के लिए नया प्रयोग किया गया है। इसके तहत शासन ने जिला प्रशासन समन्वय समिति के गठन…


    Spread the love