अयोध्या- जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने मुख्यमंत्री को दिया रामकथा का निमंत्रण

 जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह एवं उनके प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सरायरासी स्थित उनके आवास पर आयोजित होने वाले श्री रामकथा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। यह रामकथा 19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जिसमें श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि जी महाराज कथा का वाचन करेंगे। रामकथा के आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
मुलाकात के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और मरम्मत, नालों के निर्माण, पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कराए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र के समग्र विकास को गति देना है।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर
  • Related Posts

    सहारनपुर- भीषण सड़क हादसा: मेरठ के श्रद्धालुओं की पदयात्रा पर कहर, कैंटर की टक्कर से चार की मौत, 15 घायल

    सहारनपुर जिले के देवबंद में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। शाकंभरी देवी से माता की ज्योत लेकर पदयात्रा करते हुए लौट रहे श्रद्धालुओं को बर्तनों से भरे कैंटर…

    लखीमपुर खीरी: घर के पास पड़ा मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, रात में पुत्र ने पीटा था

    लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट की गुप्ता कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव घर से चंद…