अयोध्या- अधिवक्ताओं के होली मिलन में जिला न्यायाधीश ने गाए गीत

 

फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या की ओर से बुधवार को आचार्य नरेंद्र देव सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ होली गीत गाए।

जनपद न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि होली मिलन में रंगों के साथ दिल का मिलन भी होता है। उन्होंने ””””गले मिल रहे रंग”””” का काव्य पाठ भी किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह ने हास्य चुटकुले सुनाए, जबकि राजीव पांडेय और राम शंकर यादव ने काव्य पाठ किया। कवि तारा चंद तनहा, एसीजेएम महेंद्र सिंह पासवान, अधिवक्ता सोम नाथ तिवारी और वरिष्ठ कवि अशोक टाटांबरी ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। सिविल जज स्वर्ण माला सिंह और प्रत्यूष आनन्द मिश्रा ने भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में सीजेएम सुधांशु शेखर उपाध्याय ने काशी की होली पर गीत गाकर माहौल को खुशनुमा बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने की और संचालन हेमंत त्रिपाठी ने किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान

लोक गायिका आरु, सरिता, नीलांशी निहारिका और लक्ष्मी ने होली गीत गाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान अवधी गीतों पर नृत्य भी प्रदर्शित किया गया। लोक गायिका टीम ने सभागार में मौजूद सभी न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं पर अबीर गुलाल लगाया। जिला न्यायाधीश की प्रस्तुति पर सीजेएम सुधांशु शेखर उपाध्याय और पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह को सम्मानित किया गया। कई न्यायिक अधिकारी और संघ के पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

और पढ़े  यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…