अयोध्या: मंदिर की सुरक्षा के लिए सरयू की लहरों पर बनेंगे सर्विलांस रूम, अत्याधुनिक तकनीक से होगी निगरानी

Spread the love

अयोध्या: मंदिर की सुरक्षा के लिए सरयू की लहरों पर बनेंगे सर्विलांस रूम, अत्याधुनिक तकनीक से होगी निगरानी

राममंदिर की सुरक्षा के लिए सरयू की लहरों पर अत्याधुनिक तकनीक वाले सर्विलांस रूम बनेंगे। इनके माध्यम से चौधरी चरण सिंह घाट से गुप्तार घाट तक नदी की निगरानी की जाएगी। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले राम की पैड़ी के पास आरती घाट पर इसी तरह का एक कक्ष बनकर तैयार हो जाएगा। अन्य का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद इसके सुरक्षा घेरे को और विस्तार देने की तैयारी है। सरयू नदी भी इसका माध्यम बनेगी। नदी के रास्ते अयोध्या में कोई अवांछनीय तत्व आतंकी गतिविधियों के इरादे से प्रवेश न करने पाए, इसके लिए उच्च स्तर की तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। सर्विलांस रूम का निर्माण इसी रणनीति का हिस्सा है। इसका निर्माण नदी की लहरों पर जेटी के ऊपर किया जा रहा है। नदी में बाढ़ आने की स्थिति में जेटी के साथ यह रूम भी ऊपर आ जाएंगे। पानी कम होगा तो यह स्वत: नीचे हो जाएंगे।

सर्विलांस रूम के निर्माण का जिम्मा संभाल रही एसएएस इंटरप्राइजेज के समीर साकिब ने बताया कि अयोध्या धाम के घाटों पर तीन और गुप्तार घाट पर एक का निर्माण किया जाना है। इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। आरती घाट पर पहले रूम का निर्माण शुरू हो गया है। इसे 10 जनवरी तक पूरा किया जाना है।

और पढ़े  अयोध्या: तीर्थाटन पर आए असम के कर्मयोगियों को भा गई भगवान राम की नगरी

विशेष डिजाइन का यह रूम एक कॉटेज की तरह होगा। लोहे के मजबूत फ्रेम में नीचे का आधा हिस्सा लकड़ी और और ऊपर का भाग शीशे का होगा। एक-एक कर सभी सर्विलांस रूम का निर्माण कर इन्हें पुलिस को हैंडओवर कर दिया जाएगा। पुलिस की ओर से इसमें निगरानी के लिए उपकरण स्थापित किए जाएंगे। पहले सर्विलांस रूम का निर्माण शुरू होने के बाद एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया और आईजी प्रवीण कुमार इसका निरीक्षण कर चुके हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *