अयोध्या में मेडिकल कॉलेज और सीएमओ ऑफिस के बगल में लंबे समय से चल रहीं चार पैथोलॉजी शनिवार को सील कर दी गईं। निरीक्षण के समय किसी का पंजीकरण नहीं मिला। कोई अधिकृत स्टाफ भी मौजूद नहीं रहा। जबकि, काफी संख्या में खून जांच के लिए इकट्ठा किए नमूने पाए गए।
शहर के सिविल लाइन स्थित लाल पैथलैब में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी की भ्रामक जांच रिपोर्ट देने के बाद सीएमओ ने सभी पैथोलॉजी का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए चार टीम गठित की गई हैं। शनिवार की सुबह एसीएमओ डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित एक टीम ने सीएमओ कार्यालय और मेडिकल कॉलेज के आसपास से ही अभियान की शुरुआत की।









