विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025- क्या आप ‘हाई-फंक्शनिंग’ एंग्जायटी के शिकार हैं? जानें इसके छुपे हुए लक्षण

Spread the love

 

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर साल 10 अक्तूबर को मनाया जाता है, इस दिन को मनाने का उद्देश्य है कि लोगों के बीच में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। जब हम ‘एंग्जायटी’ या चिंता की बात करते हैं, तो अक्सर हमारे दिमाग में एक ऐसे व्यक्ति की तस्वीर उभरती है जो घबराया हुआ, परेशान और अपने दैनिक कार्यों को करने में असमर्थ होता है। लेकिन एंग्जायटी का एक ऐसा भी रूप है जो बाहर से बिल्कुल दिखाई नहीं देता, जिसे ‘हाई-फंक्शनिंग एंग्जायटी’ कहते हैं।

यह कोई क्लिनिकल डायग्नोसिस नहीं, बल्कि एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति बाहर से बेहद सफल, और आत्मविश्वासी दिखता है, लेकिन अंदर ही अंदर वह लगातार चिंता, भय और बेचैनी से जूझ रहा होता है। ऐसे लोग अपनी एंग्जायटी को अपनी सफलता का ईंधन बना लेते हैं, लेकिन यह धीरे-धीरे उन्हें अंदर से खोखला कर सकती है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि ‘हाई-फंक्शनिंग’ एंग्जायटी क्या होता है और साथ ही इसके लक्षण के बारे में जानते हैं।

सफलता के मुखौटे के पीछे का सच
हाई-फंक्शनिंग एंग्जायटी से पीड़ित व्यक्ति अक्सर अपने कार्यक्षेत्र में एक ‘स्टार परफॉर्मर’ होता है। वे हमेशा समय पर काम पूरा करते हैं, हर डिटेल पर ध्यान देते हैं और परफेक्शनिस्ट होते हैं। वे दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और कभी ‘न’ नहीं कह पाते। बाहर से देखने पर यह उनकी खूबी लगती है, लेकिन असल में यह उनके अंदर छिपे ‘असफल होने का डर’ और ‘दूसरों को खुश करने की जरूरत’ से प्रेरित होता है। उनकी सफलता उनकी चिंता को छिपाने वाला एक मुखौटा बन जाती है।

और पढ़े  घाटी में आतंक पर कड़ा प्रहार: CRPF ने 10 हजार फीट की ऊंचाई पर ध्वस्त किए ठिकाने, बनाए 55 ऑपरेशन बेस

छुपे हुए शारीरिक और मानसिक लक्षण
भले ही बाहर से सब ठीक दिखे, लेकिन अंदर ही अंदर उनका दिमाग लगातार चलता रहता है। वे बीती हुई बातों का विश्लेषण करते हैं, भविष्य को लेकर नकारात्मक सोचते हैं और हर छोटी गलती पर खुद को कोसते हैं। अब आइए इनके कुछ शारीरिक लक्षणों के बारे में जानते हैं।

  • रात में दिमाग का शांत न हो पाना।
  • खासकर गर्दन और कंधों में लगातार खिंचाव महसूस होना।
  • पेट में अक्सर बेचैनी या गड़बड़ी रहना।

 

व्यवहार में दिखने वाले संकेत
हाई-फंक्शनिंग एंग्जायटी वाले लोगों के व्यवहार में कुछ खास पैटर्न देखे जा सकते हैं। वे कभी आराम से नहीं बैठ पाते और हमेशा खुद को किसी न किसी काम में व्यस्त रखते हैं। वे अक्सर चीजों को आखिरी समय तक टालते हैं और फिर डेडलाइन आने पर अत्यधिक तनाव में काम करते हैं। दूसरों से बार-बार आश्वासन मांगना (‘क्या यह ठीक है?’) भी इसका एक प्रमुख लक्षण है, क्योंकि वे खुद पर विश्वास नहीं कर पाते।

 

क्या करें?
यह स्थिति आपके सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है क्योंकि व्यक्ति सफल दिखता है, इसलिए न तो उसे दूसरों से मदद मिलती है और न ही वह खुद अपनी समस्या को पहचान पाता है। यह लंबे समय में बर्नआउट या गंभीर एंग्जायटी डिसऑर्डर का कारण बन सकता है। अगर आपको ये लक्षण खुद में या किसी अपने में दिखें, तो इसे नजरअंदाज न करें। किसी थेरेपिस्ट या काउंसलर से बात करना पहला कदम हो सकता है। इसके अलावा, मेडिटेशन, अपनी सीमाएं तय करना और ‘परफेक्ट’ की जगह ‘पर्याप्त’ से संतुष्ट होना सीखना भी इससे निपटने में मदद करता है।

और पढ़े  राजस्थान HC को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाला परिसर

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,जानिए दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि देश के…


    Spread the love

    पश्चिम एशिया संघर्ष- ईरान में 7वें दिन भी अमेरिकी हमले जारी, तेहरान की चेतावनी-अब आर-पार की होगी लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveईरान में सातवें दिन भी अमेरिकी हमले जारी हैं। अमेरिकी सेना ने कार्रवाई और हवाई हमलों के दौरान ईरान में पुलों और पानी के प्लांट पर बम बरसाए…


    Spread the love