विश्व पर्यावरण दिवस: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 1 पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत, कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली के महावीर जयंती पार्क में पौधे लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम 2025’ अभियान की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों से इस अभियान में शामिल होंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से सरकारी सूत्रों ने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान एक व्यापक जन अभियान बन गया है, जिसे पीएम मोदी ने पहली बार 5 जून 2024 को शुरू किया था। अब इस अभियान को 2025 में भी आगे बढ़ाया जा रहा है। पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक 109 करोड़ पेड़ लगाए जा चुके हैं।

 

अरावली ग्रीन वॉल परियोजना का शुभारंभ भी करेंगे पीएम मोदी
इसके अलावा, पीएम मोदी इसी दिन अरावली ग्रीन वॉल परियोजना का शुभारंभ भी करेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य अरावली पर्वत श्रृंखला के साथ एक हरित क्षेत्र बनाना है, ताकि भूमि क्षरण और मरुस्थलीकरण को रोका जा सके। इस परियोजना का मकसद क्षीण पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करना, भूजल पुनर्भरण को बढ़ाना और टिकाऊ भूमि उपयोग प्रथाओं को बढ़ावा देना है।

चार राज्यों से लगती है अरावली की 700 किलोमीटर की सीमा
गौरतलब है कि अरावली की 700 किलोमीटर की सीमा चार राज्यों से लगती है, जिसमें दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा की सीमाएं शामिल हैं। इसमें 29 जिले, चार बाघ अभयारण्य और 22 वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं।

और पढ़े  ईरान का दावा: होर्मुज में 3 टैंकर बारूदी सुरंगों से टकराए, आग लगने के बाद कितना नुकसान, क्या बढ़ेगा तनाव?
  • Related Posts

    आजम खां को SC से राहत: अंतरिम जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका खारिज, कल जेल से हुए थे रिहा

    सुप्रीमकोर्ट ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका खारिज कर दी है। यह…

    एपेक समिट- अमेरिका, रूस-चीन एक मंच पर, ट्रंप बोले- एशिया-प्रशांत में संप्रभुता को बढ़ावा देगा यूएस

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत 21 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज चीन के शेन्जेन शहर में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन…