विश्व पर्यावरण दिवस: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 1 पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत, कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली के महावीर जयंती पार्क में पौधे लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम 2025’ अभियान की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों से इस अभियान में शामिल होंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से सरकारी सूत्रों ने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान एक व्यापक जन अभियान बन गया है, जिसे पीएम मोदी ने पहली बार 5 जून 2024 को शुरू किया था। अब इस अभियान को 2025 में भी आगे बढ़ाया जा रहा है। पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक 109 करोड़ पेड़ लगाए जा चुके हैं।

 

अरावली ग्रीन वॉल परियोजना का शुभारंभ भी करेंगे पीएम मोदी
इसके अलावा, पीएम मोदी इसी दिन अरावली ग्रीन वॉल परियोजना का शुभारंभ भी करेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य अरावली पर्वत श्रृंखला के साथ एक हरित क्षेत्र बनाना है, ताकि भूमि क्षरण और मरुस्थलीकरण को रोका जा सके। इस परियोजना का मकसद क्षीण पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करना, भूजल पुनर्भरण को बढ़ाना और टिकाऊ भूमि उपयोग प्रथाओं को बढ़ावा देना है।

चार राज्यों से लगती है अरावली की 700 किलोमीटर की सीमा
गौरतलब है कि अरावली की 700 किलोमीटर की सीमा चार राज्यों से लगती है, जिसमें दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा की सीमाएं शामिल हैं। इसमें 29 जिले, चार बाघ अभयारण्य और 22 वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं।


Spread the love
और पढ़े  आज इन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान,निर्वाचन आयोग शाम 4 बजे करेगा प्रेस वार्ता
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया में तनाव पर डीजीसीए ने जारी की एडवाइजरी..

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने देश की सभी एयरलाइंस को खाड़ी देशों के हवाई क्षेत्रों से बचने और सुरक्षा जोखिम आकलन…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love