महिला दिवस: गूगल ने बनाया कुछ खास डूडल, STEM क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों का मनाया जश्न

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर गूगल ने STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष डूडल प्रस्तुत किया है। यह डूडल उन महान महिलाओं के योगदान को उजागर करता है, जिन्होंने अंतरिक्ष अन्वेषण, प्राचीन खोजों और प्रयोगशाला अनुसंधान में क्रांतिकारी कार्य किए हैं, जिससे भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की गहरी समझ विकसित हुई है।

गूगल ने अपने संदेश में कहा, “यह डूडल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मनाता है। संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार 1975 में इस दिवस को आधिकारिक रूप से मान्यता दी थी, ताकि दुनिया भर में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया जा सके।”

हालांकि, गूगल ने यह भी उल्लेख किया कि STEM क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी अभी भी सीमित है। आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक STEM कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी केवल 29 प्रतिशत है। गूगल ने आगे कहा, “महिलाओं का यह योगदान लैंगिक समानता की दिशा में हो रही प्रगति को दर्शाता है, फिर भी STEM एक ऐसा क्षेत्र है जहां अभी भी महत्वपूर्ण अंतर बना हुआ है।”

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व

संयुक्त राष्ट्र ने 1975 में पहली बार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया। तब से, यह वार्षिक आयोजन दुनिया भर में महिलाओं की सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रेरित करता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लैंगिक भेदभाव और असमानता को समाप्त करना और समानता की दिशा में प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।

और पढ़े  मीराबाई चानू ने रचा इतिहास: एशियाड में भारोत्तोलन में भारत को 28 साल बाद दिलाया पदक, 198 kg वजन उठाकर जीता रजत

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “Accelerate Action” (कार्रवाई में तेजी लाना) है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की उन्नति के लिए रणनीतियों, संसाधनों और सकारात्मक गतिविधियों को पहचानना और उन्हें और अधिक प्रभावी तरीके से लागू करना है।

  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026- 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में महिला टीम ने जीता रजत, आज भारत को मिला दूसरा पदक

    एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से ही कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं।…

    क्यों कर रहे हैं बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर को हड़ताल, क्या इस महीने देर से आएगी आपकी सैलरी?

    देशभर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू ने बुलाई है। यूएफबीयू…