महिला दिवस- आधी आबादी को राष्ट्रपति मुर्मू ने दीं शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री मोदी बोले- हम अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं

Spread the love

 

ज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश और दुनिया समाज में महिलाओं के योगदान को नमन कर रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शुभकामनाएं दीं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिलाओं को नमन किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि हम महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति को नमन करते हैं।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री ने लिखा कि ‘हमारी सरकार हमेशा से नारी सशक्तिकरण की दिशा में काम करती रही है और ये हमारी योजनाओं में भी दिखाई देता है। आज जैसा कि मैंने वादा किया था कि मेरा सोशल मीडिया प्रोफाइल महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा, जो आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।’ प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर महिला दिवस के मौके पर एक वीडियो भी साझा किया।

 

राष्ट्रपति ने दीं महिला दिवस की शुभकामनाएं
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला दिवस के मौके पर साझा संदेश में लिखा कि ‘आज हम महिलाओं के योगदान और उनकी उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं। हम महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण के लिए ठोस प्रयास करने का भी संकल्प लेते हैं। हमारी बहनें और बेटियां अब सीमाओं को लांघ रही हैं। हम महिलाओं को उनकी यात्रा में समर्थन देने का संकल्प लें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पीछे न छूट जाए, वे विभिन्न क्षेत्रों में नए रास्ते बना रही हैं। साथ मिलकर, हम एक लैंगिक समानता वाली दुनिया बना सकते हैं जहां महिलाएं बिना किसी डर के अपने सपनों को पूरा कर सकें।’

और पढ़े  PAK ने सऊदी-तुर्किये से बढ़ाए दोस्ती के हाथ, फिर भी भारत क्यों बेफिक्र? विशेषज्ञों का आकलन

 

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    16 अगस्त को अलवर आएंगे गृह मंत्री शाह, 700 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, बारिश से बदला जनसभा स्थल

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर पहुंचेंगे। वे करीब 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बारिश के कारण उनकी जनसभा…


    Spread the love

    हिसार- मकान पर गिरी आसमानी बिजली: तेज धमाके से दहला बुड्ढाखेड़ा गांव, बिजली की वायरिंग जली

    Spread the love

    Spread the loveउकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में शनिवार को बारिश के दौरान एक मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ और मकान की बिजली…


    Spread the love