आज से 3 दिनों तक बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं, सरकार की सौगात से एक सहायक का टिकट भी माफ

 

रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में परिवहन निगम की बसों में महिलाएं एक सहयात्री के साथ शुक्रवार की सुबह छह बजे से रविवार 10 अगस्त की रात 12 बजे तक एसी और नॉन एसी सभी तरह की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसको लेकर परिवहन निगम 986 बसों का संचालन करेगा और 50 बसों को रिजर्व रखेगा। बसों के बेहतर संचालन को लेकर चालकों और परिचालकों की छुट्टियां भी 12 अगस्त तक की निरस्त कर दी गईं हैं।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने सभी बस स्टेशनों पर एक हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 8726005808 है। इस पर यात्री सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक फोन कर सकते हैं। सभी स्टेशनों पर शिफ्टवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो प्रवर्तन वाहन भी तैनात किए गए हैं।

 

उनमें एक अवध बस स्टेशन और दूसरा लखनऊश- रायबरेली और लखनऊ – कानपुर मार्ग पर पेट्रोलिंग करेंगी। महिलाओं के सुगम यातायात को लेकर शहर में प्रमुख स्थानों पर पीकिंग प्वाइंट बनाकर कर्मचारी लगाए गए हैं। बसों की सफाई और जांच कार्यशाला में 13 बिंदुओं पर की जा रही है। जो बसें 200 किमी से अधिक चलकर आएंगी उनकी भी सफाई होगी।

 

वर्दी में रहेंगे कर्मचारी, करेंगे सहायता

क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों, केंद्र प्रभारियों और ड्यूटीरूम प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बसों में चालक और परिचालक और वर्दी में रहेंगे। कोई नशा नहीं करेगा। यात्रियों से मृदुल व्यवहार करेंगे। बुजुर्ग यात्रियों को बस में चढ़ने और उतरने में उनकी सहायता करेंगे।

और पढ़े  योगी कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को दी मंजूरी: चार औद्योगिक परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, कई अहम फैसलों पर मुहर

ट्रेनें फुल, बसों का ही सहारा

रक्षाबंधन के चलते दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनों तीन दिन पहले से ही टिकट मिलने बंद हो गए हैं। वहीं लखनऊ से पूर्वांचल और बिहार जाने वाली ट्रेनें भी फुल हैं। वेटिंग कम होने से यात्रियों को अब जनरल कोच में घुसने की जद्दोजहद करनी होगी। वहीं रेलवे प्रशासन ने निर्देश दिया है कि स्टेशनों पर सुरक्षा के पर्याप्त उपाय हों।

  • Related Posts

    UP MLC Election- काशी में गिनती जारी, सपा कार्यकर्ता जमा, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से अधिकांश के नतीजे आ गए हैं। भाजपा के हिस्से अधिक सीटें आई हैं। सपा ने कई सीटों पर भाजपा को टक्कर…

    आगरा एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा, स्नातक सीट पर भाजपा का दबदबा, जानिए हार-जीत के पांच बड़े कारण

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक सीटों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि चुनाव में ऐन वक्त की तैयारी पर वर्षों का जमीनी संघर्ष भारी…