क्षेत्र में सनसनी: पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से छात्र ने खुद को मारी गोली, जामिया मिलिया विवि दिल्ली से कर रहा था BA

Spread the love

 

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट नगर में एक छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से आत्महत्या कर ली। इससे नगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने खुद को घटना के लिए जिम्मेदार बताया है। मृतक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का छात्र रहा है जो वर्तमान में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, दिल्ली से बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार शिव मंदिर वार्ड निवासी गर्वित डसीला (19) पुत्र दीपक सिंह डसीला ने बीते बुधवार की रात अपने कमरे में पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर को अपनी कनपटी पर सटाकर गोली चला दी। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे रोज की तरह मां जानकी बेटे को चाय देने उसके कमरे के पास पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला।

सूचना पर पिता ने दूसरी चाबी से लॉक खोला। माता-पिता भीतर पहुंचे तो बेटे का लहूलुहान शव बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस को मौके पर एक चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला जिसमें गर्वित ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है।

सीओ केएस रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया उसकी मौत आत्महत्या प्रतीत हो रही है। डिप्रेशन में आकर गर्वित ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर अलमारी से निकाली और वह अपने बेडरूम में पहुंचा। रात में उसने खुद पर गोली चलाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। बताया कि सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

और पढ़े  हाईवे पर हादसा- फिर काल बना डंपर: भतीजे की शादी से लौट रहे 2 बुजुर्गों को रौंदा, दोनों की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love