Post Views: 3
एपल ने हाल ही में नए आईफोन iPhone 16e को लॉन्च किया है, लेकिन इसके साथ ही कंपनी ने एक बड़ा झटका भी दिया है। iPhone 16e एपल का एक एंट्री लेवल आईफोन है जो कि फिलहाल सबसे कम कीमत का नया मॉडल है। iPhone 16e के साथ 6.1 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा इसमें A18 बायोनिक चिपसेट है जो कि कंपनी का फ्लैगशिप चिपसेट है। iPhone 16e की लॉन्चिंग के साथ ही एपल ने दो मॉडल को बंद कर दिया है..
तीन आईफोन मॉडल हुए बंद
एपल की आधिकारिक वेबसाइट से iPhone SE (तीसरी पीढ़ी), iPhone 14 और iPhone 14 Plus को हटा दिया गया था। इसका मतलब यह है कि अब आप एपल की आधिकारिक वेबसाइट से केवल iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max, iPhone 16e (28 फरवरी के बाद), iPhone 15 और iPhone 15 Plus ही खरीद सकते हैं।
हमेशा की तरह, iPhone 16 सीरीज के लॉन्च के बाद iPhone 15 Pro मॉडल्स को भी बंद कर दिया गया। iPhone SE 3, iPhone 14 और iPhone 14 Plus पूरी तरह से बंद नहीं किए गए हैं। ये डिवाइस अब भी फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर उपलब्ध रहेंगे, लेकिन इन्हें एपल की आधिकारिक वेबसाइट से नहीं खरीदा जा सकेगा।