नैनीताल- IAS दीपक रावत अचानक क्यों हो गए खामोश?

 

 

उत्तराखंड के तेज तर्रार आईएएस अफसरों में गिने जाने वाले और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत आजकल खामोश है। पिछले तीन-चार महीनों में दीपक रावत ने सिर्फ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ही की है। इस दौरान वह औचक निरीक्षण करते हुए नजर नहीं आए है। पहले आईएएस दीपक रावत गांवों, स्कूलों या अस्पतालों में बिना बताए निरीक्षण करने पहुंचे थे, जिससे अधिकारियों में भी डर बना रहता था लेकिन अब इस तरह को कुछ नजर नहीं आ रहा है।

अगर बात पिछले तीन-चार महीनों की करें तो इस दौरान उत्तराखंड में निकाय चुनाव हुए जिस कारण आचार संहिता लगने से दीपक रावत की सक्रियता कम हुई।

38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में आयोजित किए गए थे, जो 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चले। इस दौरान भी कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की सक्रियता कम हुई। इसके बाद जानकारी मिली की दीपत रावत की तबीयत खराब होने के कारण वह दिल्ली अवकाश पर चले गए थे। इससे दीपक रावत की सक्रियता कम हुई।

 

 

और पढ़े  उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर भोजखड़क से आगे फंसे आठ लोग, हिमस्खलन से रास्ता बंद, टीमें रेस्क्यू में जुटीं
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…