क्यों रोने लगे नरोत्तम?: दतिया से भाजपा प्रत्याशी के लिए दिया भाषण, आंसू निकले तो सीएम ने बंधाया ढांढस

मध्यप्रदेश के दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन दाखिल हो गया। सोमवार को भाजपा के दिग्गजों की मौजूदगी में ये नामांकन भरा गया है। मंच पर उस वक्त हर किसी की नजर नरोत्तम मिश्रा पर टिक गई, जब वे भावुक हो गए और रोने लगे। पास बैठे सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें संभाला।

बता दें कि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने दतिया उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे। आशुतोष तिवारी के नामांकन के बाद दतिया के किला चौक पर भाजपा की सभा आयोजित की गई। इसमें सभी शीर्ष नेता मौजूद रहे। सभा में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा की जीत दतिया से पक्की है। वहीं पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा में फूट की बात कही है, लेकिन इस मौके पर हम सब एक साथ हैं। सभी कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीता जाएगा। उन्होंने कहा कि राजा और रंक में फर्क होता है। कांग्रेस के प्रत्याशी राजा हैं और दूसरी तरफ हम लोग हैं जो बचपन से राष्ट्र की सेवा के लिए घर से निकले हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे दतिया के एक-एक दरवाजे पर अपनी शीश नवाएंगे और भाजपा प्रत्याशी को जिताएंगे। इतना कहकर नरोत्तम मिश्रा का गला भर आया। उनका चेहरा रुआंसा सा हो गया।
सभा के बाद सीएम मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि प्रदेश अध्यक्ष, नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में नामांकन दाखिल किया गया है। हम भारी बहुमत से जीतेंगे।
और पढ़े  आज भोपाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह: गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल,कई सौगात देंगे
  • Related Posts

    एमपी में चीतों का तीसरा ठिकाना तैयार: बुंदेलखंड में शुरू होगा नया अध्याय, CM मोहन यादव आज छोड़ेंगे दो चीते

    मध्यप्रदेश अब चीतों के मामले में देश का सबसे अहम केंद्र बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रहा है। कूनो और गांधीसागर के बाद अब बुंदेलखंड के…

    भीषण हादसा: लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, पति-पत्नी और बेटी की मौत

    जिले की बदनावर तहसील के लेबड़-नयागांव फोरलेन पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में पति-पत्नी…