WhstsApp- व्हाट्सएप पर निजता नीति वाली डेडलाइन खत्म होते ही प्रतिबंध करना शुरू, जाने क्या प्रतिबंध लगा सकती है

Spread the love

व्हाट्सएप की नई निजता नीति स्वीकार करने की डेडलाइन शनिवार को खत्म हो गई। अब कंपनी अपनी यह मनमानी नीति स्वीकार नहीं करने वाले यूजर्स का अकाउंट सीधा डिलीट नहीं करते हुए उन पर सीमित प्रतिबंध लगाकर दबाव बनाएगी। सबसे पहले ऐसे यूजर्स की अपने व्हाट्सएप अकाउंट के जरिए ऑडियो या वीडियो कॉल करने या लेने की सुविधा बंद कर देगी।

खास बात है कि फेसबुक इंक के मालिकाना हक वाली व्हाट्सएप की नई निजता नीति के खिलाफ भारत में हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में सुनवाई चल रही है। साथ ही भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग भी नीति की विस्तृत जांच के आदेश दे चुका है। जर्मनी ने भी 2 दिन पहले ही अपने यहां नई नीति को स्थगित करने का आदेश दिया है।

इसके बावजूद फेसबुक इंक अपना रुख बदलने को तैयार नहीं दिख रहा है। हालांकि भारतीय अदालतों व एजेंसियों के सख्त रुख को देखकर उसने अब यूजर्स का अकाउंट सीधा डिलीट करने के बजाय धीरे-धीरे सेवाएं बंद करते हुए दबाव बनाने का तरीका अपनाया है। भारत में व्हाट्सएप के 53+ करोड़ से ज्यादा यूजर हैं।

व्हाट्सएप ने शनिवार को दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी नई निजता नीति का बचाव किया। कंपनी ने कहा कि वह अपनी नई नीति को मानने के लिए किसी ग्राहक पर दबाव नहीं बना रहा। कानूनी रूप से वह किसी ग्राहक को अपनी सेवा देने के लिए बाध्य नहीं है। ग्राहक चाहे तो उसका प्लेटफार्म छोड़ सकता है। उसकी नीति किसी व्यक्ति के निजी मामलों पर असर नहीं डालेगी।


Spread the love
और पढ़े  US-China: Relations: 14-15 मई को चीन दौरे पर जाएंगे ट्रंप, जिनपिंग के साथ अहम बैठक, रिश्तों में नई गति के संकेत
  • Related Posts

    IPL 2026- आईपीएल के 19वें सीजन का होगा आगाज,आईपीएल के लिए तैयार सभी 10 टीमें

    Spread the love

    Spread the loveदुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट लीग आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। 10 टीमें करीब दो महीने से अधिक समय…


    Spread the love

    शेयर बाजार Update: शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद,सेंसेक्स 1690 अंक टूटा, निफ्टी 22900 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गी। 30 शेयरों वाला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *