अयोध्या- पेड़ काटते समय टूटकर पोल पर गिरी डाल, खंभा गिरने से मां-बेटे की हुई मौत,मची चीख पुकार

Spread the love

 

योध्या में बुधवार को नीम का पेड़ काटते समय डाल टूटकर बिजली के पोल पर गिर गई। इससे पोल टूट गया। पोल की चपेट में आकर मां और बेटे की मौत हो गई है। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

घटना कुमारगंज थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव की है। गांव निवासी रमजान ने अपना नीम का पेड़ ठेकेदार के हाथ बेचा था। बुधवार को रहमानीगंज निवासी एक ठेकेदार पेड़ कटवा रहा था। जैसे ही पेड़ की डाल काटी गई, पास से गुजर रही बिजली के पोल की केबिल पर जा गिरी।

घर के पास का बिजली पोल टूट गया

थोड़ी दूर पर स्थित बिजली लाइन का एक अन्य पोल गांव निवासी रईस अली के दरवाजे के सामने गड़ा था। इसके पास रईस अली (45) व उनकी माता वहीदुल निशा (65) बैठ कर बात कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नीम की डाल केबिल पर गिरने से रईस अली के घर के पास का बिजली पोल टूट गया। पोल रईस और उनकी वृद्ध माता के ऊपर गिर गया।

इससे मां और बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। थाना कुमारगंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी और नायब तहसीलदार राम प्रकाश मिश्र की मौजूदगी में पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने पीड़ित परिजनों के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

और पढ़े  सास-साले की हत्या करने का आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 2 सिपाही घायल

Spread the love
  • Related Posts

    फरसा वाले बाबा- हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में निकलते थे गोतस्करों को पकड़ने, कई बार हुए जानलेवा हमले

    Spread the love

    Spread the loveहाथ में 15 किलो का फरसा, रात में सड़कों पर गश्त और गो तस्करी के खिलाफ सख्त तेवर, यही पहचान थी चंद्रशेखर बाबा की, जिन्हें पूरा ब्रज क्षेत्र…


    Spread the love

    एचपीसीएल Murder Case: बदायूं में हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह और उसके साथियों पर लगेगा गैंगस्टर,  संपत्ति होगी जब्त

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध तरीके…


    Spread the love