नीट-पीजी परीक्षा- परीक्षा केंद्र में कब तक मिलेगी एंट्री,जाने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकती है परेशानी, देखें…

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से नीट पीजी 2026 परीक्षा आज होगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के समय का खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

 

 

1. प्रवेश पत्र और पहचान पत्र रखें साथ

सबसे पहले अपना नीट पीजी 2026 प्रवेश पत्र जरूर जांच लें। इसके साथ वैध और मूल फोटो पहचान पत्र रखना जरूरी है। प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा केंद्र पर पहचान सत्यापन की प्रक्रिया होगी, इसलिए केवल प्रवेश पत्र लेकर न निकलें। जरूरी पहचान पत्र भी साथ रखें।

2. परीक्षा केंद्र का पता पहले देख लें

अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र पर दिए गए परीक्षा केंद्र के पूरे पते और स्थान की जांच पहले ही कर लें। परीक्षा के दिन केंद्र खोजने में समय न लगे, इसके लिए रास्ते और यात्रा के समय का पहले से अंदाजा लगा लेना बेहतर है। NBEMS भी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए पहले से यात्रा की योजना बनाने की सलाह देता है।

3. रिपोर्टिंग और प्रवेश का समय याद रखें

नीट पीजी 2026 के लिए परीक्षा केंद्र पर प्रवेश सुबह 7 बजे से शुरू होगा और 8:30 बजे प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए केवल परीक्षा शुरू होने के समय को ध्यान में रखकर घर से न निकलें। केंद्र तक पहुंचने, सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताओं के लिए पर्याप्त समय रखें।

और पढ़े  मणिपुर: कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले

4. परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित सामान न ले जाएं

घर से निकलते समय बैग और जेब एक बार जरूर जांच लें। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, घड़ी, ब्लूटूथ उपकरण, पेन ड्राइव, लिखित सामग्री, कागज, इरेजर और अन्य प्रतिबंधित सामान ले जाने की अनुमति नहीं है। आभूषण, पर्स, बेल्ट और अन्य सामान पर भी प्रतिबंध हो सकता है। जरूरी नहीं कि परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के सामान रखने की व्यवस्था हो। इसलिए बेहतर है कि घर से ही केवल अनुमत सामान लेकर निकलें।

5. परीक्षा केंद्र तक पहुंचने का समय पहले से तय करें

परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी, लेकिन अभ्यर्थियों को अंतिम समय तक इंतजार नहीं करना चाहिए। रास्ते में यातायात या किसी अन्य कारण से देरी हो सकती है। इसलिए केंद्र पर पर्याप्त समय पहले पहुंचने की योजना बनाएं। याद रखें! परीक्षा के दिन तैयारी सिर्फ प्रश्नों की नहीं, समय और जरूरी दस्तावेजों की भी है।

विवरण समय
परीक्षा की तारीख 30 अगस्त 2026
परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
केंद्र पर प्रवेश शुरू सुबह 7 बजे
प्रवेश बंद सुबह 8:30 बजे
परीक्षा एक पाली में
  • Related Posts

    मुंबई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा करीब सुबह 5:20 बजे…

    मणिपुर: कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों द्वारा छह ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कुकी समुदाय के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने रविवार को…