दोस्ती में नाराजगी के कारण दोस्तों द्वारा किए गए एक मजाक ने पुलिस तक मामला पहुंच दिया। कई दिनों से बातचीत बंद होने पर युवकों ने अपने दोस्त को लापता घोषित कर दिया था। उन्होंने उसकी तस्वीर वाले गुमशुदगी के पोस्टर शहर की दीवारों पर चस्पा किए।
दोस्ती में नाराजगी के कारण दोस्तों द्वारा किए गए एक मजाक ने पुलिस तक मामला पहुंच दिया। कई दिनों से बातचीत बंद होने पर युवकों ने अपने दोस्त को लापता घोषित कर दिया था। उन्होंने उसकी तस्वीर वाले गुमशुदगी के पोस्टर शहर की दीवारों पर चस्पा किए।
इतना ही नहीं, पोस्टर में उसे ढूंढकर लाने वाले के लिए सिगरेट की डिब्बी इनाम घोषित की गई। रेलवे सड़क निवासी एक युवक एक निजी संस्था में कार्यरत है। उसकी अपने तीन दोस्तों से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। नाराज युवक ने उनसे बात करना बंद कर दिया था। दोस्तों ने उसे मनाने का यह अनोखा तरीका अपनाया।
उन्होंने युवक की फोटो के साथ गुमशुदा लिखवाकर पोस्टर तैयार किए। ये पोस्टर अंतरराज्यीय बस अड्डा परिसर और आशुतोष नगर क्षेत्र की दीवारों पर चिपकाए गए। इन पोस्टरों में युवक की तस्वीर भी थी। इसके बाद पोस्टर का वीडियो बनाकर सामाजिक माध्यम पर भी वायरल कर दिया गया।मामले ने तब तूल पकड़ा जब युवक और उसके परिजनों की नजर वायरल वीडियो पर पड़ी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर संबंधित युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पूछताछ के लिए बुलाया।
पुलिस की चेतावनी और कार्रवाई
दोस्त ने पुलिस को बताया कि उनका मित्र कई दिनों से उनसे बात नहीं कर रहा था। उन्होंने उसे मनाने और मजाक के तौर पर यह हरकत की थी। प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि सभी युवकों को बुलाया गया। उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई और उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई। यह कदम भविष्य में ऐसे गैर-जिम्मेदाराना मजाक रोकने के लिए उठाया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…
जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…
© 2026, New Bharat News
Website Developed & Maintained by News Portal Hub
All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

