आम आदमी पार्टी की क्या है नई प्लानिंग: दिल्ली में मिली हार के बाद संगठन में बड़े बदलाव..इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी, यूपी पर फोकस

 

 

आप ने कई राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने नई जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए कई राज्यों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है। दिलीप पांडे को पार्टी का ओवरसीज कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। जितेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश, राजेश गुप्ता को कर्नाटक, ऋतुराज गोविंद को हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस सूची के अनुसार, उत्तराखंड के प्रभारी महेन्द्र यादव बनाए गए हैं। केरल में शेली ओबेरॉय, महाराष्ट्र में प्रकाश जारवाल, राजस्थान में धीरेश टोकस, तेलंगाना में प्रियांका कक्कड़, तमिलनाडु में पंकज सिंह और लद्दाख में प्रभाकर गौर को प्रभारी बनाया गया है।

छवि

आम आदमी पार्टी का यूपी पर खास फोकस
2027 में विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने यूपी पर खास फोकस किया है। यूपी के लिए चार सीनियर नेताओं को सह प्रभारी बनाया गया है। दिलीप पांडे, विशेष रवि, अनिल झा और चंद्रेंद्र कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में विजय फुलारा और उत्तराखंड में घनेंद्र भारद्वाज को सह-प्रभारी बनाया गया है।

 

और पढ़े  गांधी-शास्त्री जयंती आज-: राजघाट पर बापू को किया नमन, राष्ट्रपति मुर्मू-PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  • Related Posts

    दिल्ली में आग का तांडव: 2 फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    बुधवार तड़के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम…

    PM मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना,सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे, तमाम नेताओं ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।…