नए साल का स्वागत- गाजर का हलवा: अपने परिवारवालों को साल के आखिरी दिन खिलाएं गाजर का हलवा

Spread the love

 

1 जनवरी Special Recipe: नया साल आने वाला है। इसलिए हर कोई इसके लिए काफी उत्साहित होता है। नए साल के स्वागत के लिए बहुत से लोग 1 जनवरी को पार्टी करते हैं, तो वहीं बहुत से लोग 31 दिसंबर को पार्टी का आयोजन करते हैं।

परिवार के साथ रहने वाले ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करना पसंद करते हैं। ऐसे में यदि आपका भी कुछ ऐसा ही प्लान है तो अपने परिवार के लिए कुछ खास कर सकते हैं।

31 दिसंबर की शाम को खास बनाने के लिए अपने परिवार के लिए गाजर का हलवा तैयार करें। यहां हम आपको गाजर का हलवा बनाने की ऐसी विधि बताने जा रहे हैं, जिसको फॉलो करके आप एकदम हलवाई के जैसा हलवा बना सकते हैं।

 

हलवा बनाने का सामान

  •  गाजर: 1 किलो
  •  मावा (खोया): 200 ग्राम
  •  दूध: 1 लीटर
  •  घी: 4-5 बड़े चम्मच
  •  चीनी: 200-250 ग्राम
  •  इलायची पाउडर: 1 चम्मच
  •  सूखे मेवे: काजू, बादाम, किशमिश

हलवा बनाने की विधि

हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें और उसे कद्दूकस कर लें। इसके बाद एक भारी तले वाली कड़ाही में कद्दूकस की हुई गाजर डालें। इसमें दूध मिलाएं और मध्यम आंच पर पकाएं। समय-समय पर हिलाते रहें ताकि गाजर तले में चिपके नहीं। जब दूध गाढ़ा होकर गाजर में समा जाए, तब तक पकाएं।

इसके बाद इसमें घी डालें और अच्छी तरह मिलाते हुए गाजर को धीमी आंच पर भूनें। इसके बाद मावा (खोया) डालें और इसे अच्छी तरह गाजर के साथ मिक्स करें।

और पढ़े  Gold Silver Price- सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट, चांदी करीब ₹9050 तक टूटी, सोना ₹2360 सस्ता

 

आखिर में इस हलवे में चीनी डालें और इसे अच्छे से मिलाएं। चीनी डालने के बाद मिश्रण थोड़ा पतला हो जाएगा, लेकिन पकने पर यह फिर से गाढ़ा हो जाएगा।

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल के नए PM का शपथ ग्रहण समारोह-  आज प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करेंगे बालेंद्र शाह, नेपाल को मिलेगा सबसे युवा पीएम

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेता बालेंद्र शाह शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह देश के सबसे युवा पीएम होंगे। इससे पहले संसद के अस्थायी…


    Spread the love

    US-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का फैसला- ऊर्जा ठिकानों पर हमले की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ाई

    Spread the love

    Spread the love   अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…


    Spread the love