हाफिज अब्दुल रहमान मक्की- अब्दुल रहमान मक्की 26/11 के मुंबई हमलों के साजिशकर्ता की मौत, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

भारत में मुंबई हमलों के कथित मास्टरमाइंड हाफिज सईद का रिश्तेदार और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा का उपप्रमुख हाफिज अब्दुल रहमान मक्की नहीं रहा। उसने शुक्रवार को लाहौर में दिल का दौरा पड़ने से दम तोड़ दिया।

पाकिस्तान के टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मक्की लश्कर का वांछित आतंकवादी था। वह लश्कर नेता हाफिज सईद का साला भी था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार था और लाहौर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। उसका शुगर लेवल काफी बढ़ा हुआ था।

वैश्विक आतंकवादी’ भी घोषित
मई 2019 में मक्की को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उसे लाहौर में नजरबंद कर दिया गया था। 2020 में एक पाकिस्तानी अदालत ने उसे आतंकी वित्तपोषण से जुड़े मामलों में भी दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से उसकी अधिक चर्चा नहीं हुई। जनवरी 2023 में मक्की को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की ओर से भी ‘वैश्विक आतंकवादी’ भी घोषित किया गया था। इसके तहत उसकी संपत्ति जब्त की गई, यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया और हथियार पर प्रतिबंध लगाए गए।

 

26/11 का साजिशकर्ता
मक्की ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के लिए आतंकियों को फंड मुहैया कराया था। हमले में 166 लोग मारे गए थे। हमले के खिलाफ सेना की कार्रवाई में कुल नौ आतंकवादी भी मारे गए थे। इस दौरान एक आतंकवादी आमिर अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा लिया गया था।

भारत में सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था
मुंबई आतंकी हमलों के अलावा मक्की लाल किला हमले में शामिल होने के कारण भारत में सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था। लाल किले पर हमले की घटना को 22 दिसंबर, 2000 को अंजाम दिया गया था। इस हमले में भी मक्की का ही हाथ था। हमले में लश्कर के छह आतंकवादियों ने लाल किले पर धावा बोला था और किले की सुरक्षा कर रहे सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की थी।

और पढ़े  भारत-कनाडा बातचीत: द्विपक्षीय निवेश संधि पर वार्ता को हरी झंडी, 2030 तक ₹4.65 लाख करोड़ के कारोबार का लक्ष्य
  • Related Posts

    एससीओ समिट 2026- भारत की बात मजबूती से रख PM मोदी बिश्केक से रवाना, 26वें शिखर सम्मेलन में लिया हिस्सा

    एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर अभिवादन किया। वहीं, सम्मेलन में पीएम मोदी आज दुनिया को…

    बस दुष्कर्म केस: राहुल गांधी ने सरकार से पूछा- नाकामी पर कब तक डालेंगे पर्दा? दिल्ली-UP पुलिस पर भी उठाए सवाल

    दिल्ली-एनसीआर में स्लीपर बस के अंदर नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के साथ दिल्ली और उत्तर…