Weather Uttarakhand- लालकुआं में 100 परिवार अंबेडकर पार्क में शिफ्ट, रामनगर में घर बहा, पेड़ और बोल्डर गिरने से 21 मार्ग बंद

Spread the love

 

 

पिछले 36 घंटे से क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात के चलते नगर से सटे क्षेत्र में जलभराव होने से प्रशासन ने सौ से अधिक लोगों को अंबेडकर पार्क में शिफ्ट किया है। यहां उन्हें भोजन और जरूरतमंद लोगों को कपड़े व चिकित्सकीय जांच भी की गई। प्रशासन ने वीआईपी गेट, खड्डी मोहल्ला क्षेत्र के सौ से अधिक लोगों को सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की बसों से लालकुआं वार्ड नंबर एक स्थित अंबेडकर पार्क भवन में शिफ्ट किया। तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि बिंदुखत्ता और गौला नदी क्षेत्र का अभी निरीक्षण किया गया है। वहां स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। इस दौरान कानूनगो मनोज कुमार, उपराजस्व निरीक्षक पूजा रानी, लक्ष्मी नारायण यादव, ईओ राहुल कुमार सिंह आदि थे।

उधर, रामनगर के आपदा ग्रसित चुकुम गांव में बारिश का कहर बनकर बरस रही है। जलस्तर बढ़ने से गांव मे एक घर नदी में बह गया। गनीमत रही कि मकान के जलमग्न होने से चार घंटे पहले घर खाली कर दिया गया था। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को प्राथमिक शिक्षा केंद्र में शिफ्ट कराते हुए उनके भोजन आदि व्यवस्था की जा रही है।

आपदा की दृष्टि से संवेदनशील चुकम गांव के विस्थापन की कार्यवाही जारी है। यहां अब भी करीब 30 परिवार रह रहे हैं। ये परिवार कोसी नदी में आने वाली बाढ़ के खतरे के बीच रह रहे हैं। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि बुधवार को हुई बारिश से गांव में मानवीर सिंह सिंह का घर पानी के साथ बह गया। पीड़ित परिवार में चार लोग रहते हैं जिनकी व्यवस्था प्राथमिक शिक्षा केंद्र के विद्यालय में की गई है।

नैनीताल-काठगोदाम हाईवे रहा बंद
मूसलाधार बारिश के चलते बोल्डर और पेड़ गिरने से जिले में एक हाईवे समेत 21 मार्ग बंद हो गए। देवीधूरा-बसानी मार्ग भी मलबा आने के कारण आवाजाही ठप है। प्रशासन की ओर से प्रभावित स्थानों पर जेसीबी लगाकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। नैनीताल काठगोदाम हाईवे भी तीन स्थानों पर मलबा और पेड़ गिरने से बंद रहा। मलवा हटाकर इसे खोला गया। नैनीताल व आसपास के क्षेत्र में मंगलवार रात से दोपहर तक बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। रात में देवीधूरा-बसानी मार्ग पर कई स्थानों पर वोल्डर और पेड़ गिरने से सड़क बंद हो गई। नैनीताल काठगोदाम रोड पर बल्दियाखान, हनुमानगढ़ में मलबा और डोलमार में पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा। इधर, गेठिया के पास भी सड़क पर मलबा गिरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नैनीताल आलूखेत मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुआ है। यहां पर टीमें मार्ग खोलने के लिए लगाई गई हैं लेकिन देर शाम तक कई रास्ते नहीं खुल पाए हैं। क्वारब-भवाली, सूखा घोड़ियाटापू रोड, पटोडी बेतालघाट, तल्ला रामगढ़-रातीघाट मार्ग, हरतपा-तितोली, भौर्सा पिनरो, हली हरतपा, बेल फतेहपुर, भल्यूटी भद्यूनी, बिनकोट चंद्रकोट, तल्लीपाली मल्लीपाली, अंबेडकर रिखोली, रातीघाट बुदलाकोट, गर्जिया बेतालघाट, कांडा डौन, चमरियाल लोहाली, ढोलीगांव कैड़ागांव, हरीशताल मोटरमार्ग, देवीपुरा सौड़ व सलियाकोट अर्नपा मार्ग बंद हैं। कई क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए एसडीएम और पटवारी ने नगर का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि उन्होंने सात नंबर क्षेत्र और पटवारी ने होलिडे होम और कृष्णापुर क्षेत्र का निरीक्षण किया है।

और पढ़े  नैनीताल Accident: ताकुला पुरानी चुंगी के पास हादसा, हल्द्वानी से नैनीताल आ रही कार खाई में गिरी, 4 लोग घायल

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love