मौसम Update:रातभर दिल्ली-एनसीआर में कुछ इलाकों में रातभर रुक-रुककर बारिश

Spread the love

मौसम Update:रातभर दिल्ली-एनसीआर में कुछ इलाकों में रातभर रुक-रुककर बारिश

मौसम में बदलाव के बाद रविवार को दिन में चलीं तेज हवा के साथ हुई बारिश से पारे में गिरावट दर्ज हुई। उम्मीद है कि सोमवार को हवा का रुख बदलकर पूर्व दिशा हो सकता है, जिससे तापमान में बढ़त होगी। हालांकि दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला देर रात तक कई हिस्सों में जारी रहा। इंडिया मेट स्काई वेदर के मुताबिक, अरावली की पर्वत चोटियों से नमी टकरा रही है और यह तुरंत ऊपर उठ रही है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में आने वाले बादलों से कल यानी सोमवार को बारिश हो सकती है। इससे पहले रविवार को आईएमडी ने भविष्यवाणी की थी कि दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में 29 जनवरी और 30 जनवरी की रात को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।
रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। यह पश्चिमी विक्षोभ के चलते रहा। सुबह करीब 10 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई जो कुछ देर बाद रुक गई। दोपहर करीब 1.15 बजे हल्की बारिश शुरू हो गई जो दो घंटे तक चलती रही। इसके बाद शाम को पांच बजे फिर से बारिश होने लगी।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में 3.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। जबकि गुरुग्राम में पांच मिमी, गाजियाबाद में 1.5 मिमी और नोएडा में दो एमएम बारिश हुई। दिल्ली के लोधी रोड केंद्र पर सबसे ज्यादा 4.5 मिमी बारिश दर्ज हुई।

और पढ़े  BJP की नई टीम: अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख, पार्टी ने 11 साल बाद किया बदलाव

वहीं अधिकतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वातावरण में अधिकतम आद्रता 100 फीसदी तक रह सकती है। हवा की दिशा दक्षिण पूर्व में 6 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रह सकती है। डॉ. मंजीत सिंह कहते हैं कि यह हल्की बारिश गेंहू की फसल के लिए बहुत लाभदायक है।
बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।
विभाग के अनुसार एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आस-पास के भागों पर बना हुआ है। अगले दो दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में हल्की-मध्यम बारिश या बर्फबारी का कारण बन सकता है।
इसी दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ इलाकों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत में 20-30 किमी प्रति घंटे की तेज सतही हवा चल सकती है।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार रविवार को दक्षिण पूर्व- उत्तर-पूर्व दिशा से तेज हवाएं चली। सोमवार को हवा का रुख बदलकर पूर्वी दिल्ली होने की उम्मीद है जिससे न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में बढ़त होगी।
विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पूरे सप्ताह धूप खिलने की उम्मीद है जिससे अधिकतम तापमान बढ़कर 23 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।


Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी का धरना: जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, यहां से नहीं हिलेंगे

    Spread the love

    Spread the loveपेपर लीक के खिलाफ हुए छात्रों के प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष…


    Spread the love

    भारत-जापान रक्षा संबंधों को नई गति, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की अहम द्विपक्षीय वार्ता

    Spread the love

    Spread the loveभारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अपने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *