Weather Update – हिमाचल से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भारी बर्फबारी,उत्तराखंड में कुछ ऐसा है मौसम का हाल,नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी ||

Spread the love

Weather Update – हिमाचल से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भारी बर्फबारी,उत्तराखंड में कुछ ऐसा है मौसम का हाल,नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी ||

जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक सभी पहाड़ी राज्यों में शुक्रवार सुबह से ताजा बर्फबारी हो रही है। इस बीच वैष्णो देवी भवन और त्रिकुटा पर्वत पर भी बर्फबारी हुई है। इससे भक्तों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं मनाली और लाहौल-स्पीति में सुबह से ही में बर्फबारी का दौर जारी है। मनाली शहर में करीब 10 सेंमी बर्फबारी हो चुकी है जबकि साथ लगते गांव में 20 से 25 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। वहीं उत्तराखंड की बात करें तो यहां केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पर भी बर्फबारी जारी है।

जम्मू कश्मीर में लगातार बर्फबारी और बारिश जारी है। इस बीच वैष्णो देवी भवन और त्रिकुटा पर्वत पर भी बर्फबारी हुई है। इससे भक्तों के चेहरे खिल गए हैं। मौसम खराब होने के बारण हेलिकॉप्टर सेवा ठप है। उधर पर्यटन स्थल नत्थाटॉप-पटनीटाप और पंचैरी में भी हिमपात हुआ है। इसका सैलानियों ने आनंद लिया।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ से मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिकों की ओर से बताए गए थे। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी की संभावना और हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा बताया गया। इस बीच बदरीनाथ और केदारनाथ सहित जोशीमठ औली में सीजन का पहला हिमपात हुआ।

उत्तराखंड मौसम का हाल

अल्मोड़ा में घने बादल।

भवाली में बादल हल्की बारिश।

रीठा साहिब छेत्र में हल्की बारिश बादल छाए हुए।

और पढ़े  देहरादून- LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए छापामारी व स्टॉक जांच अभियान चलेगा- मुख्य सचिव के निर्देश

पिथौरागढ़ में छाए बादल बारिश की संभावना।

रुद्रप्रयाग जिले में छाए बादल। केदारनाथ में हो रही बर्फबारी।

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में मौसम ख़राब।

विकासनगर में सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम हुआ साफ।


Spread the love
  • Related Posts

    धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveशपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *