Weather: हिमाचल में भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत, राज्य के कई भागों में इस दिन से बारिश के आसार

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मई के तीसरे सप्ताह में मैदानी जिलों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस से काफी ज्यादा रहा। गुरुवार को भी ऊना प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा और अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए सोलन जिले के स्कूलों में प्रार्थना सभा का समय बदल दिया गया है। शिक्षा विभाग के आदेशों के मुताबिक सोलन जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा अधिकतम 10 से 15 मिनट के अंदर पूरी करनी होगी। ऊना जिले में पहले ही स्कूलों का समय बदल दिया गया है। उधर, माैसम विभाग ने प्रदेश के कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

कई इलाकों में गर्मी ने तोड़े रिकाॅर्ड

राजधानी शिमला सहित कांगड़ा, नाहन, सोलन, मंडी और बिलासपुर में भी गर्मी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 2024 के बाद इन सभी क्षेत्रों में मई में सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ। पहाड़ी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज होने से लोगों को दिन के समय तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम हो गई है। मैदानी क्षेत्रों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी के निचले इलाकों में लू चलने की संभावना है। लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

और पढ़े  16 अगस्त को अलवर आएंगे गृह मंत्री शाह, 700 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, बारिश से बदला जनसभा स्थल

इस दिन से कई इलाकों में बारिश के आसार, अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 और 23 मई को राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं सप्ताह के बाकी दिनों में 26 मई तक मध्य व उच्च पर्वतीय अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले के कुछ स्थानों पर 22 मई को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट है। माैसम विभाग ने विस्तारित अवधि पूर्वानुमान के अनुसार 29 से 4 जून तक के सप्ताह के कुछ दिनों के दाैरान राज्य में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दाैरान अधिकतम तापमान राज्य के अनेक हिस्सों में सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

तापमान में बदलाव के आसार

उधर, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद,अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।  वहीं कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। शिमला में न्यूनतम तापमान 20.6, सुंदरनगर 19.1, भुंतर 15.6, कल्पा 11.0, धर्मशाला  17.9, ऊना 21.8, नाहन 21.5, केलांग 8.3, रामपुर 25.0, सोलन 16.7, मनाली 14.4, कांगड़ा 21.5, मंडी 20.2, बिलासपुर 22.5, चंबा 17.5, जुब्बड़हट्टी 21.4, कुफरी 15.6, कुकुमसेरी 6.2, सेऊबाग 14.5,  बरठीं 17.1, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 13.1, देहरागोपीपुर 25.0, ताबो 7.2 व नेरी में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

और पढ़े  आज कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात,शाम 4 बजे होगी खास मुलाकात

कहां कितना अधिकतम तापमान
ऊना    44.3
नेरी     41.0
सुंदरनगर 39.9
नाहन  38.7
बरठीं  38.3
कांगड़ा 38.4
मंडी   38.8
शिमला 30.5
भुंतर   35.1
धर्मशाला 36.0


Spread the love
  • Related Posts

    मानसून का जोर- कई राज्यों में बारिश-बाढ़ का कहर, कैसा रहेगा मौसम, कहां बाढ़ का खतरा?

    Spread the love

    Spread the loveदेश के बड़े हिस्से में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम बुलेटिन के मुताबिक पूर्वी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से…


    Spread the love

    Earthquake: भूकंप में अब तक 132 मौतें, 570+ घायल, दुनियाभर से मदद, तबाही पर मैक्रों-रुबियो क्या बोले?

    Spread the love

    Spread the loveकोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। पश्चिमी कोलंबिया के साथ पड़ोसी इक्वाडोर भी प्रभावित हुआ है। कम से कम 132 लोगों की…


    Spread the love