चक्रवात दित्वाह के कारण तटीय राज्यों में मौसम बदला, थोड़ी देर में भारत के तटों से टकराएगा चक्रवाती तूफान दित्वाह, IMD का रेड अलर्ट

Spread the love

तूफान दित्वाह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में सात किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। आईएमडी ने चेतावनी जारी की है कि चक्रवाती तूफान तमिलनाडु-पुद्दुचेरी की तटरेखा के 60 किमी, 50 किमी और 25 किमी के दायरे में आएगा।

 

बंगाल की खाड़ी में समुद्री लहरों का वेग बढ़ा
चक्रवात दित्वाह के असर के कारण पुडुचेरी में समुद्री लहरों का वेग बढ़ गया है। बंगाल की खाड़ी से सामने आई वीडियो में तेज हवाओं के साथ समुद्री लहरों का वेग देखा जा सकता है।

 

पुडुचेरी में चक्रवात दित्वाह का असर, पर्यटक ने बताई परेशानी
तमिलनाडु में तेज हवाओं के अलावा पड़ोसी राज्य पुडुचेरी में भी चक्रवात दित्वाह का असर दिखने लगा है। लैंडफॉल से पहले तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। किसी दूसरे राज्य से घूमने आए पर्यटक बंटी प्रसाद ने बताया, ‘हम कल पुडुचेरी आए थे। चक्रवात के कारण हुई बारिश ने हमारे लिए घूमना मुश्किल कर दिया है।’

 

तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी
चक्रवात दित्वाह को लेकर मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट में कहा गया, ‘चेन्नई सहित तमिलनाडु और पुडुचेरी के विभिन्न जिलों के लिए अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।’
08:16 AM, 30-Nov-2025

Cyclone Ditwah Live Updates: थोड़ी देर में भारत के तटों से टकराएगा चक्रवाती तूफान दित्वाह, IMD का रेड अलर्ट

श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान दित्वाह भारत की ओर बढ़ गया है। तूफान दित्वाह रविवार यानी आज (30 नवंबर) कुछ ही देर में भारतीय तटों से टकराएगा। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने चक्रवाती तूफान दित्वाह के मद्देनजर उत्तरी तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर गंभीर खतरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

और पढ़े  मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा, मकान पर गिरी भारी क्रेन, कई लोग घायल, जांच शुरू

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की
तूफान दित्वाह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में सात किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। आईएमडी ने चेतावनी जारी की है कि चक्रवाती तूफान तमिलनाडु-पुद्दुचेरी की तटरेखा के 60 किमी, 50 किमी और 25 किमी के दायरे में आएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love