रामनगर: कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, गर्जिया में 150 कच्ची दुकानें बहीं, मंदिर 2 दिन रहेगा बंद

Spread the love

 

 

बारिश के चलते बुधवार को कोसी नदी का जलस्तर सामान्य से कई गुना तक बढ़ गया। इसके चलते गर्जिया मंदिर परिसर में लगने वाली 150 से अधिक छोटी-बड़ी कच्ची दुकानें बह गईं। मंगलवार को ही प्रशासन ने मुनादी करा दुकानें खाली करा ली थीं, इसलिए किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

रामनगर व पहाड़ी क्षेत्र में देर रात से तेज बारिश रही। इसके चलते कोसी नदी का जलस्तर कई गुना बढ़ गया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गर्जिया मंदिर परिसर में दुकानें पानी में बह गईं। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट के बाद मंगलवार को ही दुकानदारों को दुकानें खाली करने के निर्देश दे दिए गए थे। इसके चलते दुकानदारों ने जलस्तर बढ़ने से पूर्व ही अपना सामान निकाल लिया। उन्होंने बताया कि कोसी नदी व बरसाती नालों पर प्रशासन की टीमें नजर रखे हुए हैं।

 

मुनादी के बाद भी सामान बटोरते दिखे दुकान
देर शाम प्रशासन की ओर से कोसी नदी के जलस्तर को लेकर मुनादी की थी। बावजूद इसके गर्जिया मंदिर के कई दुकानदारों ने बुधवार सुबह तक अपना सामान नहीं उठाया। वहीं सुबह कोसी का जलस्तर बढ़ने पर लोग अपनी दुकानों का सामान बटोरते नजर आए।

 

दो दिन तक बंद रहेगा गर्जिया मंदिर
गर्जिया मंदिर के पुजारी मनोज पांडेय ने बताया कि मौसम का हाई अलर्ट जारी है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए दो दिन तक मंदिर को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति सामान्य रही तो कोसी नदी का जलस्तर कम होने के बाद मंदिर को शुक्रवार को खोला जाएगा। इस बारे में बृहस्पतिवार को निर्णय लिया जाएगा।

और पढ़े  धामी सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी सूची, 7 और लोगों को सौंपी जिम्मेदारी

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love