Visit Cancelled: BSNL निदेशक का शाही दौरा रद्द, सोशल मीडिया में वायरल आदेश के बाद मचा बवाल

Spread the love

देश के नौकरशाह खुद को नए जमाने का राजा समझने से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) के निदेशक विवेक बंजल का है, जिनके प्रयागराज दौरे में अधिकारियों की पूरी फौज सेवा सत्कार में लगाने के लिए बाकायदा लिखित निर्देश जारी किए जाने का आरोप है। करीब 50 अधिकारियों में कौन साहब के लिए तेल और अंडरवियर की व्यवस्था करेगा, यह तक दौरे के लिखित कार्यक्रम में दर्ज किया गया। हालांकि कार्यक्रम का पूरा दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और आनन-फानन में दौरा निरस्त करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए बंजल की यात्रा के कार्यालय आदेश के अनुसार, उन्हें दो दिवसीय यात्रा पर 25-26 फरवरी को प्रयागराज में होना था। इस आदेश में बंजल के प्रयागराज पहुंचने पर स्वागत, संगम स्नान, नौका विहार व बड़े हनुमान मंदिर, अक्षयवट और पातालपुरी मंदिरों के दर्शन की योजना थी।

हर जगह बीएसएनएल का कौन अधिकारी क्या भूमिका निभाएगा, लिखित में दर्ज किया गया था। इसके अलावा आदेश में कहा गया था कि होटल और सर्किट हाउस में सूखे मेवों का कटोरा, फलों का कटोरा, शेविंग किट, तौलिया, टूथपेस्ट, ब्रश, साबुन, शैम्पू, कंघी और तेल की व्यवस्था की जाए। कार्यालय आदेश के अनुसार, लगभग 50 अधिकारियों को 20 कार्य सौंपे गए थे।

तौलिया और अंडरवियर तक का करना था इंतजाम
खास बात यह है कि बीएसएनएल के निदेशक के संगम स्नान के समय स्नान किट की व्यवस्था की जानी थी, जिसमें तौलिया, अंडरवियर, चप्पल, कंघी, दर्पण और तेल की बोतल तक शामिल की गई थी। कार्यालय आदेश में उल्लेख था कि स्नान के लिए पुरुषों के छह किट  और महिलाओं के दो किट की व्यवस्था की जाए। घाट पर सामान्य उपयोग के लिए एक बेडशीट की व्यवस्था करने का भी निर्देश जारी किया गया था।

बीएसएनएल की सफाई
विवाद बढ़ने पर बीएसएनएल इंडिया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बयान जारी कर कहा कि आधिकारिक दौरों के संचालन को लेकर स्पष्ट दिशानिर्देश पहले से मौजूद हैं। संबंधित मामले में इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया, जो संगठन के पेशेवर मानकों के अनुरूप नहीं है। कंपनी ने कहा कि संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की गई है और भविष्य में नियमों के सख्त पालन के निर्देश दोहराए गए हैं।

और पढ़े  लोकसभा में पास हुआ बिल: क्या अब UPI पेमेंट करने पर देना होगा अतिरिक्त चार्ज?जानें सबकुछ

कौन हैं विवेक बंजाल?
बीएसएनएल की वेबसाइट के अनुसार, विवेक बंजाल 1987 बैच के भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) अधिकारी हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई, कंप्यूटर साइंस में एमई और एमबीए की डिग्री रखने वाले बंजाल को दूरसंचार नेटवर्क प्रबंधन में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव है। 2016 से वह ‘भारत फाइबर’ (बीएसएनएल की एफटीटीएच सेवा) और आईटी ढांचे के विस्तार में अहम भूमिका निभा रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट: 4 साल की दुष्कर्म पीड़िता का इलाज करने से किया था इनकार, अब अस्पताल भरेंगे 12 लाख जुर्माना

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को गाजियाबाद के दो निजी अस्पतालों को चार वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में उसके परिवार को क्रमशः 10 लाख रुपये और…


    Spread the love

    नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात? सीमा पर भरोसा बढ़ाने की कोशिश

    Spread the love

    Spread the loveभारत-चीन सीमा मामलों पर बातचीत और समन्वय के लिए गठित वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन (WMCC) की 36वीं बैठक 6 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित हुई।…


    Spread the love