वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का-  प्रेमानंद महाराज के आश्रम में लिया आशीर्वाद, आध्यात्मिक बातचीत में लिया हिस्सा

Spread the love

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ सोमवार को वृंदावन पहुंचे। इस दौरान दोनों ने प्रेमानंद जी महाराज के श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में दर्शन किए और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। दोनों ने आश्रम में ‘एकांतिक वार्तालाप’ (निजी आध्यात्मिक बातचीत) भी की, जो उनके बढ़ते आध्यात्मिक झुकाव को दर्शाता है।

 

आध्यात्म की ओर बढ़ते कदम
पिछले कुछ वर्षों में विराट और अनुष्का का रुझान आध्यात्म की ओर लगातार बढ़ा है। आश्रम द्वारा जारी वीडियो में दोनों भक्तों की भीड़ के बीच शांत भाव से बैठे नजर आए और महाराज जी के प्रवचन को ध्यानपूर्वक सुनते दिखे। इससे पहले भी एक बातचीत के दौरान प्रेमानंद महाराज ने जीवन के उद्देश्य और गुरु के मार्गदर्शन में भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला था।

पांच महीनों में तीसरी बार पहुंचे वृंदावन
यह विराट और अनुष्का का पिछले पांच महीनों में तीसरा दौरा है। इससे पहले फरवरी में बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद भी दोनों यहां आए थे। साल 2025 में भी यह कपल तीन बार आश्रम पहुंचा था, जनवरी में बच्चों के साथ, मई में और फिर दिसंबर में। इससे साफ है कि यह स्थान उनके लिए बेहद खास बन चुका है।

मैच ब्रेक का उठाया फायदा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे विराट कोहली ने इस दौरे के लिए अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाला। हाल ही में आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 13 गेंदों में 19 रन बनाए थे। अगला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने से पहले मिले पांच दिन के ब्रेक का उन्होंने आध्यात्मिक यात्रा के लिए उपयोग किया।

अन्य धार्मिक स्थलों पर भी जा चुके हैं
विराट और अनुष्का इससे पहले महाकालेश्वर मंदिर और नीम करोली बाबा आश्रम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर चुके हैं। उनकी यह यात्राएं दर्शाती हैं कि दोनों अपने जीवन में आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

टीम की स्थिति
आईपीएल 2026 में आरसीबी फिलहाल शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम छह मैचों में चार जीत और दो हार के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। ऐसे में आगामी मुकाबलों से पहले यह ब्रेक टीम और विराट के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

Spread the love
और पढ़े  चाय की चुस्की हुई मंहगी: टूटा 80 साल का रिकॉर्ड, 61 रुपये किलो पहुंची चीनी
  • Related Posts

    2026 जन्माष्टमी- मथुरा-वृंदावन में होटल हुए बुक, बांके बिहारी के ऐसे होंगे दर्शन, मंगला आरती के बदले नियम

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा और वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जन्माष्टमी पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन और मंगला आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं…


    Spread the love

    दुपट्टे से गला कसकर भतीजी को मारा, फिर पैरों में ठोंकी तीन-तीन कील, बोला- चुड़ैल न बने इसलिए किया टोटका

    Spread the love

    Spread the love यूपी के बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के हाफिजगंज गौटिया गांव निवासी छात्रा की आन की खातिर हत्या के आरोपी चाचा को जेल भेज दिया गया।…


    Spread the love