वायरल  वीडियो: शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकत,प्रिंसिपल और शिक्षिका का गंदा खेल, अश्लील वीडियो सीसीटीवी में कैद देखें विडियो 

Spread the love

 

चित्तौड़गढ़ जिले के सालेरा गांव के एक स्कूल में एक शिक्षक और शिक्षिका को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। स्कूल के ऑफिस में लगे CCTV कैमरे में उनकी अश्लील हरकतें कैद हो गईं, जिसका वीडियो वायरल हो गया। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने दोनों को बर्खास्त करने की मांग की है। मामला सामने आने के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

घटनाक्रम जिले के गंगरार ब्लॉक में घटित हुआ, जहां शिक्षक व शिक्षिका विद्यालय के ऑफिस में रंगरेलियां मनाते कैमरे में कैद हो गए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी देखा और घर जाकर अभिभावकों को बताया। घटना से आक्रोशति अभिभावकों व ग्रामीणों ने शनिवार को थाना प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर दोनों को निलंबित करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि प्रधानाध्यापक अपनी पहुंच का लगातार दुरुपयोग कर रहा है।

इसका विरोध करने पर वह ग्रामीणों को राज कार्य में बाधा का केस करने की धमकियां देखकर आए दिन विद्यालय में अशोभनीय हरकतें करता है। स्टाफ के अन्य शिक्षकों व ग्रामीणों को रिवॉल्वर से मारने की धमकी देता है। ऑफिस में कुकृत्य करने के बाद वह वहां की सफाई भी विद्यालय की छात्राओं से करवाते हैं। सीएमसी के सदस्यों एवं अभिभावकों ने संस्था प्रधान को समझने का प्रयास भी किया। ग्रामीण कोई पुख्ता सबूत नहीं होने से हर बार चुप रह जाते थे।

 

ग्रामीणों ने खुद के खर्चे से हिडन कैमरा लगवाया
बाद में ग्रामीणों पैसा एकत्र कर विद्यालय के ऑफिस में हिडन कैमरा लगवा दिया। बताया गया कि संस्था प्रधान ने अपने ऑफिस के बाहर एक घंटा लटका रखा है, जिस किसी को ऑफिस में जाना होता है, उसे पहले इस घंटे को बजाकर संस्था प्रधान को सूचित करना होता है।

दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
घटनाक्रम सामने के आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने तत्काल कदम उठा प्रधानाध्यापक अरविंद व्यास एवं स्कूल में कार्यरत अध्यापिका को निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक का मुख्यालय राशमी व शिक्षिका का मुख्यालय बेगू कर दिया गया है। साथ ही दोनों के खिलाफ 16 सीसी की कार्रवाई भी की जा रही है। इस संबंध में कई बार अरविंद व्यास से संपर्क करने का प्रयास करने पर उनका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आता रहा। जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा ने कहा कि मामला काफी गंभीर है और इससे शिक्षा विभाग की छवि काफी खराब हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

और पढ़े  सैन्य अभ्यास के दौरान पिता के साथ दिखीं 13 वर्षीय बेटी जू, किम जोंग उन ने हथियार और टैंक भी दिखाए

दोनों शादीशुदा
अध्यापिका चित्तौड़गढ़ के समीप की निवासी बताई गई, उनके पति फैक्टरी में कार्यरत है, वहीं गंगरार निवासी अरविंद व्यास भी शादीशुदा है। आरोपी अरविंद वर्तमान में भारतीय मजदूर संघ का प्रदेशाध्यक्ष है। इससे पूर्व राजस्थान राष्ट्रीय शिक्षक संघ में प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर भी रह चुके हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- 10वीं कक्षा के नतीजे जारी, 94.23 % रहा परिणाम,10वीं का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत,यहां करें चेक

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे…


    Spread the love

    आज विश्व टीबी दिवस 2026- क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? जानें इस साल की थीम

    Spread the love

    Spread the loveहर साल 24 मार्च को विश्वभर में टीबी दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर तपेदिक यानी टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने, इसके खतरों के बारे…


    Spread the love