टिकटॉक एप बंद: अमेरिका में टिकटॉक बंद हुआ,प्रतिबंध के बाद प्ले स्टोर से भी हटाया गया एप,समझौते की कोशिश जारी

 

अमेरिका में शनिवार शाम से टिकटॉक एप बंद हो गया है। दरअसल अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लग गया है, जिसके बाद कानून प्रभावी होने से पहले ही टिकटॉक का अमेरिका में संचालन बंद हो गया। यूजर्स एप पर वीडियो नहीं देख पा रहे हैं। यूजर्स को एप पर एक मैसेज दिखाई दे रहा है, जिसमें एप पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी गई है। हालांकि संदेश में कहा गया है कि हमारे साथ जुड़ रहिए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही संचालन शुरू हो सकता है।

प्रमुख प्लेस्टोर से हटाई गई एप
टिकटॉक को प्रमुख प्ले स्टोर से भी हटा लिया गया है। टिकटॉक एप एपल और गूगल प्ले स्टोर पर नहीं दिखाई दे रही है। टिकटॉक पर बीते दिनों एक कानून बनाकर अमेरिकी सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था। हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भी टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस को अमेरिका में एप का संचालन बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि ये भी कहा है कि अगर कोई अमेरिकी कंपनी बाइटडांस के शेयर खरीदकर टिकटॉक का संचालन करती है तो एप का अमेरिका में संचालन जारी रह सकता है। कानून के मुताबिक 19 जनवरी से टिकटॉक पर अमेरिका में प्रतिबंध लग गया है। हालांकि किसी अमेरिकी कंपनी को बाइटडांस के शेयर बेचने की कवायद जारी है।

ट्रंप ने दिए जारी रखने के संकेत
डोनाल्ड ट्रंप पहले टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में थे, लेकिन अब उन्होंने संकेत दिए हैं कि वे टिकटॉक को अमेरिका में जारी रख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि एलन मस्क बाइटडांस के शेयर खरीद सकते हैं, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिका में सुरक्षा चिंताओं के कारण टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया गया है। अमेरिका का आरोप है कि टिकटॉक यूजर्स का डेटा चीन इकट्ठा कर रहा है। अमेरिका में टिकटॉक के 17 करोड़ यूजर्स हैं।

और पढ़े  डेनमार्क-अमेरिका समझौता: रूस और चीन पर कितना असर पड़ेगा, यूएन में क्या बोले ट्रंप? जानिए समझौते का मकसद
  • Related Posts

    एलएनजी से दौड़ी देश की पहली डुअल-फ्यूल ट्रेन: गृह मंत्री अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी, कहा- सुविधाओं-सुरक्षा में बड़ा बदलाव

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से देश की पहली एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस)  से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना…

    बड़ी खबर: मोबाइल यूजर्स के लिए राहत भरी खबर, 28 की बजाय 30 दिनों के होंगे वैलिडिटी प्लान

    भारत के करोड़ों प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। अब आपको हर 28 दिन में अपना फोन रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्ति मिलने…