विकासनगर / देहरादून:- कालसी- चकराता मार्ग पर दर्दनाक हादसा…अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एलआईसी कर्मी की मौत, पत्नी घायल

 

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चामड़ चील के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार चालक एलआईसी कर्मी की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई हैं। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, विकासनगर निवासी मायाराम पंवार (55) पुत्र परम सिंह पंवार एलआईसी में चालक के पद पर कार्यरत हैं। वह रविवार सुबह अपनी पत्नी सुशीला पंवार के साथ निजी कार से कालसी स्थित अपने गांव कनबुआ में शिलगुर विजट मंदिर के दर्शन और घर में पूजन के लिए जा रहे थे। चामड़ चील के पास कार अनियंत्रित होकर खाई  में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही दरवाजा खुलने से मायाराम पंवार की पत्नी छिटक कर बाहर गिर गई और झाड़ियों में फंस गई। चालक कार समेत खाई में जा गिरे।

सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाया। थाना प्रभारी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि कार चालक की मौत हो गई थी। बताया कि घायल महिला का उप जिला अस्पताल विकासनगर में उपचार चल है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

 

और पढ़े  देहरादून- मोहन भागवत: कल से तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड में रहेंगे आरएसएस प्रमुख, पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
  • Related Posts

    CM योगी की मां पंचतत्व में विलीन: अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को किया नमन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और…

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…