रामनगर- युवक को पीटने का वायरल हुआ वीडियो, रिवॉल्वर तानकर मारने की धमकी,आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Spread the love

 

रामनगर के युवक को पीटने और रिवॉल्वर तानकर मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

वायरल वीडियो में शुभम कश्यप निवासी भवानीगंज को कुछ युवक पीटते दिखाई दे रहे हैं। कोतवाली में तहरीर के अनुसार पीड़ित युवक का कहना है कि कोई गलती न होने के बावजूद भी बार-बार माफी मांगी, इसके बावजूद उसे पीटा गया। हमलावर युवक समीर खान बंबाघेर निवासी है, जबकि उसके साथ तीन अन्य लोग थे। पीड़ित का कहना है कि उसे अब भी जान का खतरा बना हुआ है। डर है कि आरोपी युवक कभी भी उसकी हत्या कर सकते हैं। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी को पकड़ लिया गया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

 

कोतवाल से मिले भाजपा नेता
मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने कोतवाल से निष्पक्ष जांच करने और सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। कोतवाल से मिलने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री दिनेश मेहरा, संजय डॉर्बी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पूरन नैनवाल, विवेक, कुलदीप शर्मा आदि शामिल रहे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- CBI कोर्ट का फैसला, केसीसी घोटाले में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के पूर्व प्रबंधक समेत दो को सजा
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love