रामनगर- युवक को पीटने का वायरल हुआ वीडियो, रिवॉल्वर तानकर मारने की धमकी,आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

 

रामनगर के युवक को पीटने और रिवॉल्वर तानकर मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

वायरल वीडियो में शुभम कश्यप निवासी भवानीगंज को कुछ युवक पीटते दिखाई दे रहे हैं। कोतवाली में तहरीर के अनुसार पीड़ित युवक का कहना है कि कोई गलती न होने के बावजूद भी बार-बार माफी मांगी, इसके बावजूद उसे पीटा गया। हमलावर युवक समीर खान बंबाघेर निवासी है, जबकि उसके साथ तीन अन्य लोग थे। पीड़ित का कहना है कि उसे अब भी जान का खतरा बना हुआ है। डर है कि आरोपी युवक कभी भी उसकी हत्या कर सकते हैं। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी को पकड़ लिया गया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

 

कोतवाल से मिले भाजपा नेता
मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने कोतवाल से निष्पक्ष जांच करने और सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। कोतवाल से मिलने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री दिनेश मेहरा, संजय डॉर्बी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पूरन नैनवाल, विवेक, कुलदीप शर्मा आदि शामिल रहे।

और पढ़े  हरिद्वार- कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज: हरिद्वार हरकी पैड़ी समेत घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
  • Related Posts

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…

    उत्तराखंड: पीआरडी जवानों को होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ते के लिए समिति होगी गठित, CM ने दिया अनुमोदन

    प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ते के लिए समिति गठित होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समिति गठित कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने…