गोपेश्वर- सैकोट की महिलाओं ने लिया ये फैसला, सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब बंद, 50 हजार का सख्त जुर्माना

शोली विकास खंड के ग्राम पंचायत सैकोट की महिला मंगल दल ने गांव में सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने व पिलाने पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगा दिया है। बैठक कर महिलाओं ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया कि किसी भी सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसने पर संबंधित परिवार पर 50000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। महिलाओं ने गांव में जागरुकता रैली भी आयोजित की।

 

पंचायत घर के आंगन में महिला मंगल दल अध्यक्ष सतेश्वरी देवी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित हुई। महिलाओं ने क्षेत्र में शराब के बढ़ने प्रचलन पर चिंता जताई। प्रस्ताव पारित किया गया कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत शराब पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

गांव में शराब पीकर माहौल बिगाड़ने और सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने व पिलाने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लिया जाएगा। कहा गया कि समय-समय पर गांव में शराब के विरोध में जागरुकता रैली भी आयोजित की जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता चंडी थपलियाल ने कहा कि महिलाओं का यह निर्णय ग्राम पंचायत के हित में है। महिलाओं ने बैठक के बाद टेंटुणा, सैकोट से होते हुए आमखेत मालधार तक जागरुकता रैली भी आयोजित की।

और पढ़े  गढ़वाल विवि छात्रसंघ चुनाव: परिणाम घोषित, हिमांशु अध्यक्ष और सचिव पद पर एनएसयूआई के मयंक काबिज
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी तीन जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…