हल्दूचौड़:- अध्यक्ष बने विक्की पाठक तो गगन जोशी को बनाया गया महामंत्री ।

 

 

कल शुक्रवार शाम आदर्श प्रेस क्लब हल्दूचौड़ कार्यालय में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट-इण्डिया, उत्तराखण्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश सचिव प्रमोद बमेटा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसका संचालन रिम्पी बिष्ट ने किया।
इस अवसर पर बैठक में पिछला कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश महामंत्री डाॅ.नवीन चन्द्र जोशी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष नैनीताल अफजल फौजी की संस्तुति पर सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से हल्दूचौड़ इकाई हेतू विक्की पाठक को अध्यक्ष व गगन जोशी को महामंत्री चुना गया। तथा निवर्तमान हल्दूचौड़ इकाई अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट का नाम जिला इकाई के लिए प्रस्तावित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रमोद बमेटा, राजेन्द्र सिंह अधिकारी, रमेश चन्द्र जोशी, भुवन गरवाल, गौतम भट्ट, भुवन प्रसाद, विजय जोशी व जगमोहन खोलिया उपस्थित रहे।

और पढ़े  मसूरी: नीली बत्ती और हूटर लगाकर कर हुड़दंग मचा रहा था चालक, पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन सीज
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…