पन्तनगर: युवक की पिटाई पुलिस ने की जांच शुरू।

 

 

पतनगर विश्विद्यालय परिसर में एक युवक को मुर्गा बनाकर डंडे से पीटे करने के मामले में पूर्व सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह बोहरा के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।पिछले दिनों पंतनगर विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी द्वारा एक युवक को मुर्गा बनाकर उसके डंडे से पिटाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था । किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने भी अपने फेसबुक पेज पर मारपीट की यह वीडियो पोस्ट करके सुरक्षा अधिकारी की कार्य प्रणाली की आलोचना की थी।जब इस मामले में विश्वविद्यालय की फजीहत होने लगी तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह बोहरा सहित छह अधिकारियों को पदों से हटा दिया था। अब इस मामले में पीड़ित युवक पवन शर्मा ने पंतनगर कोतवाली में तहरीर देकर पूर्व सुरक्षा अधिकारी पर मुर्गा बनाकर पिटाई करने और कमरे में बंद करके मानसिक,शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। इधर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

डी आर बर्मा,क्षेत्राधिकारी पंतनगर

और पढ़े  रामपुर तिराहा गोलीकांड: सीएम धामी बोले-जिन शहीदों की प्रतिमाएं नहीं लगीं उनके गांव या निवास क्षेत्र में लगेंगी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…