Vacancy: मौका है ड्रग इंस्पेक्टर बनने का! 109 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख कल..

Spread the love

 

हाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ओर से निकली ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब बहुत करीब है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो ध्यान दें कि कल यानी 21 अगस्त 2025 इस भर्ती का अंतिम दिन है।

 

कुल 109 पदों पर भर्तियां

इस भर्ती के तहत कुल 109 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹1.32 लाख तक की सैलरी मिलेगी। आवेदन केवल ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

 

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास फार्मेसी या फार्मास्युटिकल साइंस में डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों के पास क्लिनिकल फार्माकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में स्पेशलाइजेशन के साथ मेडिकल डिग्री है, वे भी आवेदन करने के योग्य हैं।

 चयन प्रक्रिया

MPSC ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। अंत में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग (जनरल) के उम्मीदवारों को ₹394 शुल्क जमा करना होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग, महिलाएं और अनाथ अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹294 निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करनी होगी। इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in. पर जाना होगा। होम पेज पर उपलब्ध ‘Online Application’ सेक्शन में जाकर ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती का लिंक चुनें। इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के साथ-साथ निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अंत में फॉर्म सब्मिट कर दें और भविष्य की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।

और पढ़े  PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

Spread the love
  • Related Posts

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love