Vacancy 2025: 10वीं पास के लिए मौका, दिल्ली में एमटीएस के 714 पद, जानें कब शुरू होगा आवेदन?

Spread the love

दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 714 पदों पर भर्ती के लिए वर्ष का सबसे बड़ा विज्ञापन 07/2025 जारी किया है। खास बात है कि इसके लिए उम्मीदवार को सिर्फ दसर्वी पास होना आवश्यक है।

ये वैकेंसी दिल्ली सरकार के 12 विभागों में निकली है। इनमें श्रम विभाग, एनसीसी विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, विकास विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, आबकारी विभाग, औषध नियंत्रण विभाग समेत अन्य कई विभाग शामिल हैं।

 

परीक्षा पैटर्न

सभी परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव टाइप होगी। किसी भी प्रश्न में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। सिलेबस भी दवसीं के स्तर का ही होगा।

योग्यता कितनी चाहिए?

आवेदन के लिए उम्मीदवार को मैट्रिक यानी की दसवीं पास होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 18 से 27 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों को नियम के अनुसार छूट भी मिलेगी। आवेदन 17 दिसंबर 2025 से दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगा। अंतिम तारीख 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वाले उम्मीदवार को फॉर्म सबमिट करने के दौरान 100 रुपये फीस देनी होगी। जबकि महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक के लिए मुफ्त है।

ऐसे करें आवेदन (How to Apply)

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://dsssbonline.nic.in पर जाएं।
One Time Registration (OTR) करें।
विज्ञापन नंबर 07/2025 चुनें।
फॉर्म भरें और फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें।
शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।


Spread the love
और पढ़े  PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार
  • Related Posts

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love